
समरनीति न्यूज, बांदा : शवों को शमशान यात्रा के लिए नगर पालिका ने एक नया स्वर्गारोहण वाहन चालू किया है। इस वाहन और शवों को सुरक्षित रखने के लिए डी फ्रीजर का लोकार्पण नगरपालिका अध्यक्ष मोहन साहू ने किया। वाकयदा मंत्रोच्चार के साथ यह लोकार्पण किया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी बुद्धि प्रकाश आदि मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने कहा कि नगर पालिका समर्पण भाव से कार्य कर रही है। आगे भी यह समर्पण जारी रहेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में सभासद मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : Banda News : लापता छात्र का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप
