Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

UP : कानपुर में अचानक सिपाही ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इधर-उधर भागे लोग

In Kanpur constable opened fire, panic spread in area, people ran here and there

समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में आज एक सिपाही ने नशे की हालत में सर्विस रिवाल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। सार्वजनिक स्थान पर गोलियों की आवाज सुनकर दहशत फैल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ घरों में छिप गए। दुकानों के शटर भी गिरने लगे। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह नशे में धुत्त सिपाही को कब्जे में लिया। उसे थाने ले जाया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।

यह है पूरी घटना

बताया जाता है कि चकेरी के परदेवनपुरवा में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक सिपाही ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें : तबादले की खबर : 10 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

गोलियां चलाते हुए वह आसपास के लोगों से गालीगलौज करने लगा। लोग डर के मारे भागने लगे। कुछ अपने-अपने घरों में छिप गए। बताते हैं कि सिपाही राहुल वर्मा परदेवनपुरवा की मंजू पांडे के मकान में किराए पर रहता है।

पुलिस ने पकड़ा

उसकी तैनाती बेकनगंज थाना अंतर्गत पीआरवी 4710 में है। पहले चकेरी थाने में रह चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिपाही अक्सर इस तरह की हरकतें पहले भी करता रहा है। आज इलाके में पाठक चाय वाले की दुकान के पास गोलियां चलाईं। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि सिपाही नशे की हालत में है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : UP : छात्रा से छेड़छाड़ में HBTU प्रोफेसर गिरफ्तार, केबिन में बुलाकर करता था बैड टच