Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : ‘बसधरी’ में मंत्री रामकेश निषाद ने पर्यटन विकास परियोजना की रखी नींव..

Minister Ramkesh laid foundation of tourism development project in 'Basdhari'

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में महर्षि वेदव्यास की जन्मभूमि जसपुरा का बसधरी गांव अब प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से भी पहचाना जाएगा। आज जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने बसधरी में पर्यटन विकास कार्य परियोजना की नींव रखी। भूमि पूजन किया। “कृष्ण द्वैपायन महर्षि वेदव्यास जन्मस्थान के पर्यटन विकास कार्य परियोजना” का शिलान्यास किया।

जलशक्ति मंत्री ने कहा, क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति

मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि आने वाले समय में बसधरी में पर्यटन स्थल बनने से क्षेत्र को अलग पहचान मिलेगी। विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य करा रही है।

Minister Ramkesh laid foundation of tourism development project in 'Basdhari'

खासकर बुंदेलखंड के विकास को लेकर सरकार तेजी से फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को लेकर बुंदेलखंड में काफी संभावनाएं हैं। बताया जाता है कि बसधरी में 75.83 लाख रुपए की लागत से पर्यटन का विकास होगा।

इस अवसर पर विशेष सचिव अनुराग पटेल, जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप, रामहित कश्यप, संतोष गुप्ता, महेश निषाद, मनोज मौर्या, मृत्युंजय कुमार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : UP : भाजपा प्रदेश संगठन में चुनाव प्रक्रिया शुरू, महेंद्रनाथ समेत इन्हें जिम्मेदारी..

UP : भाजपा प्रदेश संगठन में चुनाव प्रक्रिया शुरू, महेंद्रनाथ समेत इन्हें जिम्मेदारी..