Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

बीते 24 घंटे में बांदा में काल बनी ठंड ने ली 4 लोगों की जान, मरने वालों में दो किसान भी शामिल

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में इस वक्त ठंड का जबरदस्त कहर बरप रहा है। बीती 24 घंटे में ठंड लगने से जिले में अलग-अलग जगहों पर एक 22 साल के युवक समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो अन्नदाता यानि किसान हैं जो खेतों पर पानी लगाते समय ठंड का शिकार हो गए। बताया जाता है कि राजकुमार विद्यार्थी (50) पुत्र मैयादीन बिसंडा के बरौली आजम गांव का रहने वाला है।

झील का पुरवा में एक की मौत 

उनकी पत्नी ममता देवी ने बताया है कि बीती शाम वह खेत की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान उनको ठंड लग गई। रात में आसपास के खेतों में मौजूद लोगों ने उनको घर पहुंचाया। वहां परिवार के लोग उनको संभालने की कोशिश करने लगे। बाद में जिला अस्पताल लाया गया। वहां पहुंचते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के दो लड़के और दो लड़कियां हैं।

ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी इतनी स्पेशल ट्रेनें, बांदा-कानपुर-इलाहाबाद के यात्रियों को होगी सुविधा

इसी तरह शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाई निवासी अखिलेश (22) पुत्र जितेंद्र कुमार की भी ठंड लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह बीती रात खेतों पर पानी लगा रहे थे। इसी दौरान उनको ठंड लग गई। गंभीर हालत में घर पहुंचाया गया। गांव के लोगों ने घरेलू उपचार के बाद सुबह अस्पताल ले जाने का फैसला किया। लेकिन रात में ही उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि बीते वर्ष ही उनकी शादी हुई थी।

ये भी पढ़ेंः महोबा में भरे चौराहे पर 3 बहनों से छेड़छाड़, भीड़ ने एक गुंडे को पकड़कर पुलिस को सौंपा

इसी तरह बांदा शहर के झील का पुरवा निवासी शिव पूजन (62) पुत्र केशव की बीती रात ठंड लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी तरह गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी शिवबदन (65) पुत्र दादू की बीता रात ठंड से मौत हो गई। इतना ही नहीं करीब 4 और लोगों को ठंड लगने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों का इलाज चल रहा है।