Tuesday, October 7सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: मंत्री के क्षेत्र में भी खाद संकट-कांग्रेसियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Banda: Fertilizer crisis in minister's constituency-Congressmen warn of agitation

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में खाद संकट से किसान बेहाल हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने जसपुरा/पैलानी क्षेत्र में किसानों के साथ बैठक कर आंदोलन की चेतावनी दी। साथ ही खाद से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्या को लेकर एक प्तर जिला प्रशासन को भेजा है। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की समस्या दूर नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी धरना-प्रदर्शन करेगी।

जसपुरा-पैलानी क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं ने किसानों के साथ की बैठक

वर्तमान समय में धान की फसल की रोपाई के बीच किसान घंटों सहकारी समितियों के चक्कर काट रहा है। इसके बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल रही है। कहा कि सरकार के भरपूर खाद वितरण के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। कहा कि जल्द किसानों की समस्या दूर नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।

ये भी पढ़ें: Banda: तिंदवारी में हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौत से शोक की लहर-बाजार रहा बंद 

बताते चलें कि जसपुरा-पैलानी यूपी के राज्य मंत्री रामकेश निषाद का विधानसभा क्षेत्र है। इसके बावजूद क्षेत्रीय किसान खाद जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए परेशान हैं। इस अवसर कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ संजय द्विवेदी दनादन, सत्य प्रकाश द्विवेदी, महासचिव शोएब रिजबी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, राजेश गुप्ता, अशरफ उल्ला रम्पा, हेमंत वर्मा भी साथ रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा में महिला की संदिग्ध हालात में मौत-हत्या की आशंका, पुलिस बोली..

TET अनिवार्य: सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार-CMYogi ने रिवीजन दाखिल करने के दिए निर्देश

Banda: अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली एड्स जागरूकता रैली

Banda: हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौत से शोक की लहर-बाजार रहा बंद