Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Banda Election 2024 : सुबह 11 बजे तक 29% वोटिंग, वहीं जिले में इतने प्रतिशत पड़े वोट..

Banda Election 2024 : 29% voting till 11 am
बांदा वोटर तान्या।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में सुबह 11 बजे तक कुल 29% मतदान हुआ है। वहीं जिले की बात करें तो 11 बजे तक 28.23% मतदान हुआ है। इसी तरह सुबह 9 बजे तक यह प्रतिशत 14.15% था।

Lok Sabha 2024 : Minister Ramkesh Nishad
वोट डालने के बाद मंत्री रामकेश निषाद।

Lok_sabha_2024 : मंत्री रामकेश ने सादगीपूर्ण ढंग से डाला वोट

जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बड़ी सादगी के साथ वोट डाला। वह बड़े ही सादे अंदाज में तिंदवारी विधानसभा में अपने बूथ पर पहुंचे और मताधिकार का उपयोग किया। साथ ही लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर मतदान करें।

Jalaun voter for loksabha 2024
जालौन में वोट डालने के बाद दूल्हा-दुल्हन।

UP : बांदा-बुंदेलखंड समेत यूपी में 14 सीटों पर मतदान जारी

Loksabha Election 5th Phase लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। बांदा, हमीरपुर, जालौन, फतेहपुर और लखनऊ, कैसरगंज समेत यूपी की 14 सीटों के लिए वोटरों की कतारें लगी हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ है।

इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

अब शाम 6 बजे तक वोटर मतदान कर सकेंगे। बताते चलें पांचवे चरण में लखनऊ में राजनाथ सिंह, रायबरेली में राहुल गांधी, स्मृति इरानी और फतेहपुर में साध्वी निरंजन ज्योति की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

ये भी पढ़ें : यूपी में इन 14 सीटों पर आज मतदान, राजनाथ-राहुल और स्मृति की प्रतिष्ठा दांव पर