Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Banda: डॉ. नरेंद्र गुप्ता IMA के अध्यक्ष बने, डॉ. जे विक्रम सचिव

Banda: Dr Narendra Gupta becomes President of IMA, Dr J Vikram Secretary

समरनीति न्यूज, बांदा: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया है। शहर के बालरोग विशेष डॉ. नरेंद्र गुप्ता IMA के अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं बाल रोग विशेष डॉ. जे विक्रम सचिव को आईएमए का सचिव चुनाव गया है। इस संबंध में एक बैठक एक स्थानीय होटल सभागार में हुई। चुनाव के लिए डॉ. मो रफीक व डॉक्टर आरके गुप्ता को चुनाव अधिकारी नामित हुए थे।

डाॅ. आरके गुप्ता बने कोषाध्यक्ष

इस दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बांदा शाखा के वर्तमान सचिव डॉ. नरेंद्र गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

Google का कमाल, डाॅक्टरों की खराब हैंडराइटिंग भी पढ़ सकेंगे आप..

वहीं डॉ. जे. विक्रम सिंह को सचिव और डॉ. आरके गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया।

डॉ. एसपी गुप्ता व भूपेंद्र उपाध्यक्ष

डॉ. एसपी गुप्ता व डॉ. भूपेंद्र को उपाध्यक्ष, डॉ. अनुराग व डॉ. वीके पटेल को संयुक्त सचिव चुना गया है। इसी क्रम में डॉ. प्रज्ञा प्रकाश व डॉ. शबाना रफीक कल्चरल सेक्रेटरी, डॉ. अनूप कुमार को साइंटिफिक सेक्रेटरी के पद पर निर्विरोध चयनित हुए हैं। अन्य 7 चिकित्सक कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Banda Dear Doctor : ठंड में अपने बच्चों को बीमारियों से कैसे बचाएं, पढ़िए ! डाक्टर की सलाह