समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में भाजपा नेता चंद्रशेखर तिवारी की दिवंगत मां की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी रहे। तीनों बड़े नेता हेलीकाप्टर से कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। वहां से कार से सभी महुआ गांव पहुंचे।
परिजनों से शोक संवेदनाएं की व्यक्त
महुआ में भाजपा नेता चंद्रशेखर के आवास पर पहुंचकर शोककुल परिजनों से संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी नेताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बताते चलें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी वहां पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता व अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: Banda: मुख्यमंत्री योगी ने दी भाजपा नेता चंद्रशेखर की स्व. मां को श्रद्धांजलि
बांदा में मुख्यमंत्री योगी ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा का किया लोकार्पण