Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : घर से बुला ले गए थे दोस्त-फिर नहीं लौटे नीरज, सर्वोदयनगर में अज्ञात शव का मामला

Banda : Married woman died under suspicious

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर के सर्वोदयनगर में एक नाले में पड़े मिले शव की पहचान कर ली गई। यह शव शहर के ही मर्दननाका मोहल्ले के रहने वाले युवक नीरज (27) का था।

मृतक के परिजनों ने उनकी पहचान कर ली है। परिजनों का यह भी आरोप है कि तीन दोस्त उन्हें बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश में जुटे थे।

चार दिन से घर से था लापता

मोबाइल स्विच आफ जा रहा था। तभी पुलिस को लावारिश शव मिला। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले पुलिस को शहर के सर्वोदय नगर में नाले में एक युवक का शव मिला था। पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी थी।

अब मृतक की पहचान मर्दननाका के रहने वाले अशोक कुमार के बेटे नीरज (27) के रूप में हुई। मृतक के छोटे भाई शेखर का कहना है कि बीती 22 तारीख को

Banda : मां की डांट से नाराज छात्रा ने लगाई फांसी, फिर..

3 दोस्त उन्हें घर से बुला ले गए थे। इसके बाद दोबारा वह नहीं लौटे। मोबाइल भी बंद जाने लगा था। परिजनों का आरोप है कि हत्या करके शव को फेंका गया है।

हालांकि, परिजनों का यह भी कहना है कि उनकी कोई रंजिश नहीं थी। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : BreakingNews : बांदा में अतर्रा रोड पर भीषण हादसा, दो लोगों की मौत-दो घायल