Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Banda: कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले-जिम्मेदारियां बड़ी और चुनौतियां भी..मगर साथियों पर भरोसा

Congress District President Rajesh Dixit said, responsibilities are big

समरनीति न्यूज, बांदा: “अब हमें मिलकर वार्डों, नगरों व गांवों में बूथ स्तर पर नया जुझारू संगठन खड़ा करना है।” कहा कि ‘हमें बड़ी जिम्मेदारियां मिली हैं, चुनौतियां भी बड़ी हैं, लेकिन अपने साथियों-कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है।’ कहा कि सब मिलकर काम करेंगे और संगठन का नया मजबूत ढांचा तैयार करेंगे। ये बातें बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहीं।

संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस

दरअसल, जिलाध्यक्ष दीक्षित अतर्रा में संगठन सृजन अभियान की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेशचंद्र साहू ने की।

ये भी पढ़ें: Banda: कोर्ट परिसर में घुस रहे कानपुर के दो बदमाश तमंचों के साथ गिरफ्तार

जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बताते चलें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशों पर पार्टी सभी जिलों में संगठन सृजन अभियान चला रही है।

बैठक में मौजूद रहे पार्टी के ये नेता

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, रमेशचंद्र कोरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्लूराम जाटव, सीमा खान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, संजय द्विवेदी, उमाशंकर बाजपेई, कैलाश नाथ बाजपेई, बीलाल, शोएब रिजवी आदि मौजदू रहे।

ये भी पढ़ें: Banda: कोर्ट परिसर में घुस रहे कानपुर के दो बदमाश तमंचों के साथ गिरफ्तार

कुत्ते की दुम पाकिस्तान! सीजफायर का लगातार उल्लंघन-भड़के वीरेंद्र सहभाग ने कही यह बात..