
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के बीचों-बीच स्थित ऐतिहासिक उपलब्धियों वाले राइफल क्लब मैदान का मुद्दा काफी गरम है। कांग्रेस, सपा, जेडीयू लगातार विरोध जता रहे हैं। बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी मैदान की नीलामी रोकने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। बताते चलें कि राइफल क्लब मैदान ऐतिहासिक उपलब्धियों वाला खेल मैदान हैं।
सदर विधायक ने भी CM को लिखा पत्र
इस मैदान से मौजूदा युवा खिलाड़ियों को गहरा लगाव है। वहीं दशकों पुराने खिलाड़ियों और आम लोगों की गहरी भावनाएं जुड़ीं हैं। राइफल क्लब वही ऐतिहासिक मैदान है जिसपर वर्ष 1945 से 1960 के बीच कई बार झांसी से आकर मेजर ध्यान चंद्र ने अपने खेल का प्रदर्शन किया।


किसी के गले नहीं उतर रही खेल मैदान की नीलामी
कई बड़े खेल आयोजनों का यह मैदान गवाह है। ऐसे में इस मैदान की बांदा विकास प्राधिकरण द्वारा नीलामी करना किसी के गले नहीं उतर रहा।
ये भी पढ़ें: बांदा: कोर्ट ने मासूम से दुष्कर्म के दोषी को सुनाई मौत की सजा
यही वजह है कि पहले कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रशासन को ज्ञापन दिया। फिर सपाइयों ने प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया और ज्ञापन दिया।
कई बड़े खिलाड़ी इसी मैदान पर खेलकर ऊपर उठे
कई समाजसेवी धरना, अनशन की चेतावनी दे रहे हैं। पूरा शहर इसका विरोध कर रहा है। मौजूदा समय में भी इस खेल मैदान की अपनी उपयोगिता है। बड़ी संख्या में खिलाड़ी क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए वहां रोज पहुंचते हैं। कई खिलाड़ियों ने इसी मैदान पर क्रिकेट सीखकर राष्ट्रीय, अतंरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग किया है।

बबेरू के सपा विधायक विशंभर यादव का कहना है कि भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। एक ओर वह खेलो इंडिया का नारा देती है और दूसरी ओर खिलाड़ियों से मैदान छीन रही है। उधर, मंगलवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने राइफल क्लब मैदान की नीलामी रुकवाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है।
ये भी पढ़ें: डीएम से मिले कांग्रेसी-राइफल क्लब और दूसरे मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन
बांदा: कोर्ट ने मासूम से दुष्कर्म के दोषी को सुनाई मौत की सजा
बांदा: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
बांदा में शाम को घर से निकले, सुबह मिला नाले में शव-छानबीन में जुटी पुलिस
ध्यान दें! बांदा में नकली नोटों का बड़ा खुलासा-1 लाख से ज्यादा के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार
