

समरनीति न्यूज, बांदा: जन अधिकार पार्टी की भाईचारा बनाओ यात्रा आज बांदा पहुंचीं। यात्रा का बांदा में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। यात्रा का नेतृत्व जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और उनकी पत्नी शिव कन्या कुशवाहा ने किया। दोनों नेताओं ने कहा कि संविधान एवं लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए यह यात्रा ललितपुर से शुरू की गई।
बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा, वोट का सही उपयोग करें

शिवकन्या कुशवाहा बोलीं, जनसंख्या के आधार पर भागीदारी
शहर के बाबूलाल चौराहा पर जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी का कहना है कि देश में जनसंख्या के आधार पर सभी को हर क्षेत्र में भागीदारी दी जानी चाहिए।

सभी के लिए एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। कहा कि लोगों को अपना अधिकार पाना है तो अपने वोट का सही उपयोग करें।
ये भी पढ़ें: महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक, युवाओं को टैबलेट से मेडिकल कालेज और एक्सप्रेसवे तक..
जन अधिकार पार्टी को बहमुत देने से ही सबको अपना अधिकार मिलेगा। बांदा में महाराणा प्रताप चौराहा और रोडवेज बस स्टॉप के पास भीम राव

अंबेडकर पार्क में यात्रा का स्वागत हुआ। पार्टी नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान पार्टी नेता संतोष लोधी, शिवशरण कुशवाहा, लाखन सिंह, प्रहलाद मौर्य, रमेशचंद्र यादव, पंकज मनु, रानी सिंह, उमा कुशवाहा, विजय बहादुर कुशवाहा, प्रेमवती, कालीचरण कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
बांदा कमिश्नर और DM ने सड़क सुरक्षा के लिए जागरुकता मानव श्रृंखला का किया शुभारंभ
