Friday, December 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बाबा साहब अंबेडकर की नई प्रतिमा लगी, राजनीतिक दलों के लोगों ने माल्यार्पण किया

Baba Saheb Ambedkar's new statue installed in Banda

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में करीब 4 दिन पहले संविधान निर्माता बाबा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने तोड़ डाला था। इससे क्षेत्र में तनाव फैल गया था। हालांकि, प्रशासन ने मामले में नई प्रतिमा की स्थापना कराने के साथ ही, शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर स्थिति को संभाल लिया था। प्रशासन ने अपने वादे को पूरा भी किया। आज नई प्रतिमा स्थापति हो गई। इसकी जानकारी राजनीतिक दलों को हुई। कांग्रेस, बसपा और सपा के लोग वहां पहुंचे और माल्यार्पण करते हुए बाबा साहब की प्रतिमा को नमन किया।

यह था पूरा मामला

बताते चलें कि जिले के नरैनी थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के बाहर लगी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लगभग 5 दिन पहले कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ डाला था। इससे लोगों में नाराजगी फैल गई थी। हालांकि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गणमान्य लोगों को बैठाकर नई मूर्ति लगाने की बात कहकर स्थिति को संभाल लिया था।

संबंधित खबर पढ़ेंः बांदा में शरारती तत्वों ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, तनाव के हालात 

आज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता महेंद्र सिंह वर्मा, राकेश गौतम मेजर आदि ने वहां पहुंचकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसी तरह कांग्रेस के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने भी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर मधुसूदन कुशवाहा आदि वहां पहुंचे। सभी ने मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसी तरह समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विजयकरण यादव भी कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे और मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

ये भी पढ़ेंः बांदा में महिला लेखपाल से छेड़छाड़, दो सगे भाईयों पर रिपोर्ट