Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Deepotsav2024 : अयोध्या : प्रभु राम की नगरी 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई, ये दो रिकार्ड बने..

Ayodhya : Lord Ram's city illuminated with more than 25 lakh lamps

समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रभु राम की नगरी अयोध्या में 500 वर्षों बाद नव्य मंदिर के साथ पहली दीपावली पर अवधपुरी के वासी खुशी से सराबोर हो उठे। अयोध्या के सरयू घाट पर आज बड़ी ही धूमधाम से दीपोत्सव मनाया गया। राम नगरी 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगा उठी। इसके साथ ही दो नए कीर्तिमान भी स्थापित हो गए।

Ayodhya : Lord Ram's city illuminated with more than 25 lakh lamps

सरयू घाट पर दो कीर्तिमान दर्ज हुए। एक 1121 अर्चकों ने एक साथ सरयू महाआरती की। वहीं दूसरी कीर्तिमान, 25 लाख 12 हजार 585 दीप एक साथ प्रज्ज्जवलित हुए। इतना ही नहीं सरयू घाट पर लेजर और लाइट शो चला।

खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आरती में शामिल हुए। उनकी कैबिनेट के मंत्री और डिप्टी सीएम भी महाआरती में शामिल हुए। पूरा दृश्य बड़ा ही मनमोहक बना। इससे पहले सीएम योगी ने राम, सीता और लक्ष्मण व हनुमान के अयोध्या पहुंचने पर उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें : अयोध्या : भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक, करोड़ों रामभक्त बने साक्षी