Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

अयोध्या के एडीएम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मृत मिले..

Ayodhya ADM dies under suspicious circumstances

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अयोध्या में तैनात एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने आवास के कमरे में मृत पड़े मिले। मामला सुरसरी कालोनी सिविल लाइन का है। मौत किन हालात में हुई, पुलिस इसका पता लगा रही है। अभी पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

प्रशासन में हड़कंप, छानबीन शुरू

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार अयोध्या के एडीएम सुरजीत सिंह शहर की सुरसरि कालोनी में रहते थे। आज सुबह जब घर की मेड खाना बनाने पहुंची तो उसने देखा कि कमरे में एडीएम का शव पड़ा है।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : अखिलेश यादव का बड़ा दांव, यूपी में सभी 9 सीटों पर सपा के चिह्न पर लडे़गा इंडिया गठबंधन

शव के आसपास खून ही खून पड़ा था। मेड ने चिल्लाते हुए आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। घटना सुबह 9:30 बजे के आसपास की है। जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि एडीएम का परिवार कानपुर में रहता है। कमिश्नर गौरव दयाल, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह समेत पुलिस अधिकारी भी उनके आवास पर पहुंचे। परिजनों को सूचना दी गई है।

ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव : भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, पढ़ें यहां..