बांदा में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी ब्लाक पदाधिकारियों की बैठक टीचर्स सोसाइटी में जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जिलामंत्री प्रजीत सिंह ने कहा की विद्यालयों की जमीन विवादो, निर्माण कार्य में शिक्षक को व्यक्तिगत रूप से मुकदमों, शिकायतों का सामना करना पड़ रहा है।
चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की मांग
ऐसे विवाद विभागीय होने चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने कहा की अभी तक पदोन्नति की अंतिम वरिष्ठता सूची व प्रोन्नत वेतनमान की सूची निर्गत नहीं हुई है। यह दुर्भाग्य पूर्ण है। संयुक्त मंत्री जयकिशोर दीक्षित ने आने वाले नगरपालिका निर्वाचन में महिला शिक्षिकाओं, दिव्यांगो को ड्यूटी से मुक्त रखने की जरूरत पर बल दिया।
पदाधिकारियों ने उठाईं समस्याएं
कोषाध्यक्ष रामसुफल कश्यप ने कहा कि पोर्टल पर आकस्मिक अवकाश ...


