Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

बांदा में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, शंकराचार्य पर FIR का विरोध

बांदा में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, शंकराचार्य पर FIR का विरोध

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां जिलाधिकारी कार्यालय में पीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। दरअसल, कांग्रेसियों का प्रदर्शन शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज यौन शोषण केस के विरोध में हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि सरकार के इशारे पर शंकराचार्य के खिलाफ झूठा यौन उत्पीड़न मुकदमा हुआ है। पीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीभा को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि शंकराचार्य को सरकार अपमानित कर रही है। यह किसी भी तरह से उचित नहीं है। ये भी पढ़ें: बांदा ‘जेडएफडी’ के लिए चयनित-एसपी पलाश बंसल ने ली खास बैठक जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने भी इस मामले में विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर प्रद्युम्न दुबे ...
अमरोहा में प्रेमी के लिए महिला ने पति-दो बच्चों को ठुकराया-रचाई शादी

अमरोहा में प्रेमी के लिए महिला ने पति-दो बच्चों को ठुकराया-रचाई शादी

Feature, अमरोहा, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के अमरोहा में प्रेमी के लिए महिला ने पति और दो बच्चों को ठुकरा दिया। अमरोहा के गजरौला में पहले महिला प्रेमी संग फरार हो गई। फिर उससे मंदिर में शादी कर ली। पति और परिवार के लोग भी मंदिर पहुंच गए। महिला को बहुत समझाया, मगर वह नहीं मानी। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही। बालिग होने की वजह से पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर सकी। 8 साल पहले हुई शादी, दो बच्चे भी जानकारी के अनुसार, रामपुर की पायल की शादी लगभग 8 साल पहले संभल के एक गांव में हुई थी। परिवार में पति और दो बच्चे हैं। बताते हैं कि महिला अमरोहा के गजरौला में जेठ के घर जाया करती थी। दो साल से चल रहा था बाहर चक्कर वहां पड़ोसी में रहने वाले युवक से उसका चक्कर चल पड़ा। दोनों के बीच अवैध शारीरिक संबंध भी बन गए। बताते हैं कि दो साल तक यह सिलसिला चला। इसके बाद बीते सोमवार रात महिला प्रेमी के साथ भाग गई। ये भी प...
बांदा में बड़ी घटना, कोलावल खदान पर हत्या-तीन के खिलाफ मुकदमा

बांदा में बड़ी घटना, कोलावल खदान पर हत्या-तीन के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बड़ी वारदात हो गई। गिरवां क्षेत्र में स्थित कोलावल खदान पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खदान पर हत्या की इस वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। फारेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द हत्या का खुलासा किया जाएगा। गिरवां की कोलावल खदान पर वारदात जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र में अवैध खनन के लिए बदनाम कोलावल खदान है। इस खदान पर बीती रात पोकलैंड चालक शनि को गोली मार दी गई। घटना के समय वह पोकलैंड मशीन चलाकर बालू लोड कर रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा में एक और ट्रेन सुसाइड..अब छात्रा रेल के आगे कूदी, यह वजह..  बदमाशों ने मशीन पर चढ़कर उन्हें गोली मारी। गोली उनकी आंख में धंसते हुए निकल गई। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वारदात से वहां हड़कंप मच गया। खदान मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुल...
सीतापुर में बड़ा हादसा, चाचा-भतीजे समेत 3 लोगों की मौत

सीतापुर में बड़ा हादसा, चाचा-भतीजे समेत 3 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: सीतापुर में बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। बाइक सवार सीतापुर के चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह हृदय विदारक हादसा सीतापुर के महमूदाबाद थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाराबंकी शादी से लौट रहे थे तीनों मृतक क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार महमूदाबाद के ग्राम अल्लीपुर गांव के 3 युवक बाइक से बाराबंकी के ग्राम जेवली में एक शादी में गए थे। ये भी पढ़ें: सीतापुर: मदरसे में छात्रा से दुष्कर्म-मौलाना की तलाश में पुलिस वापस लौटते समय पैतेपुर के बकरनगर मोड़ के पास बाइक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक सवार श्याम सुंदर (20) की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ें: सीतापुर: पुलिस हिरासत में अभियुक्त ने गला काटा, हालत गंभीर   वहीं गंभीर रूप से घायल देव कु...
यूपी में BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घरों पर छापे-मंत्री नाराज

यूपी में BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घरों पर छापे-मंत्री नाराज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में BSP के इकलौते विधायक उमा शंकर सिंह के आवास व प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स छापे पड़े हैं। कैंसर से पीड़ित बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ आवास और प्रतिष्ठानों पर बड़ी छापेमारी चल रही है। वहीं योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इन छापों को संवेदनहीनता कहा है। लखनऊ-बलिया समेत 3 जगहों पर इनकम टैक्स छापे बताया जाता है कि लखनऊ में 3 दर्जन इनकम टैक्स अधिकारियों ने बसपा विधायक के घर छापा मारा। इसके अलावा बलिया के रसड़ा स्थित कार्यालय पर भी छापेमारी की है। ये भी पढ़ें: सपा का बीजेपी पर तंज-‘CM ने जापान से किया टेलीफून, लाडलों को मंत्री..’  आयकर की यह छापेमारी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आवास व बलिया समेत अन्य जगहों पर हुई है। बुधवार सुबह लगभग 7 बजे 3 गाड़ियों से आयकर टीम उनके गोमतीनगर स्थित आवास पर पहुंची। विधायक के बलिया स्थित होटल-घर पर भी छापेमारी ...
बांदा ‘जेडएफडी’ के लिए चयनित-एसपी पलाश बंसल ने ली खास बैठक

बांदा ‘जेडएफडी’ के लिए चयनित-एसपी पलाश बंसल ने ली खास बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शासन से बांदा जिला 'जेडएफडी' के लिए चयनित हुआ है। जेडएफडी यानी 'जीरो फेटालिटी डिस्ट्रिक्ट' (Zero Fatality District) वाला ऐसा जिला जहां हादसों में मृत्युदर शून्य होगी। यह खबर इसलिए खास है क्योंकि बांदा में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक है। आए दिन हादसों में जिंदगियां खत्म हो रही हैं। अब इस दिशा में रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। SP ने अधीनस्थों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश उधर, पुलिस अधीक्षक पलास बंसल ने बांदा के 'जेडएफडी' के रूप में चयनित होने पर अधिकारियों-थाना प्रभारियों की बैठक बुलाई। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने की दिशा में दिशा-निर्देश दिए। एसपी श्री बंसल ने होली और ईद को लेकर भी सतर्कता के आदेश दिए हैं। बताते चलें कि बांदा में शायद ही ऐसा कोई दिन हो, जब सड़क हादसों में लोगों की जान न जाती हो। अब शासन ने बांदा को जेडएफडी बनाने के लिए चयनित किया है। ...
बांदा में एक और ट्रेन सुसाइड..अब छात्रा रेल के आगे कूदी, यह वजह..

बांदा में एक और ट्रेन सुसाइड..अब छात्रा रेल के आगे कूदी, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक ओर ट्रेन सुसाइड की घटना सामने आई है। अब छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। घटना से परिवार के लोग बेहाल है। बताते चलें कि बांदा शहर के शंकरनगर मोहल्ले के युवक ने एक दिन पहले ट्रेन से कटकर जान दी थी। इसे लोग भूले नहीं थे कि आज फिर ऐसी ही घटना हो गई। ट्रेन के आगे कूदी 11वीं की छात्रा जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय छात्रा ने बीती शाम ट्रेन से कटकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि लड़की घर से बिना बताए निकली थी। वह किसी बात को लेकर बेहद आहत थी। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में ट्रेन के आगे कूदा युवक, परिवार में कोहराम महुराई रेलवे लाइन पर उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उधर, जब रात तक घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। मोबाइल में सूचना वायरल होने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। वहां मृतका की प...
बांदा में ‘यादवजी की लव स्टोरी’ फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन

बांदा में ‘यादवजी की लव स्टोरी’ फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 'यादवजी की लव स्टोरी' फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन हुआ है। यादव महासभा ने 'यादवजी की लव स्टोरी' फिल्म पर आपत्ति जताई है। यादवजी की लव स्टोरी फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा है। फिल्म पर रोक लगाने की मांग बताते चलें कि यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। मामले में यादव महासभा का आरोप है कि फिल्म में समस्त यादव समाज का अपमान करने का प्रयास हुआ है। ये भी पढ़ें: लखनऊ में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म पर बवाल-निर्देशक व टीम के खिलाफ FIR इससे पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। समाज के लोगों ने मांग की है कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाया जाए। साथ ही फिल्म निर्माता, निर्देशक, अभिनेत्री प्रगति तिवारी व अभिनेता विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो। सड़कों पर प्रदर्शन की दी चेतावनी पदाधिकारिय...
बांदा में व्यापारियों का FIR के विरोध में प्रदर्शन

बांदा में व्यापारियों का FIR के विरोध में प्रदर्शन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में व्यापारियों ने FIR के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन युवा उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले हुआ। दरअसल, व्यापारी फर्रुखाबाद में व्यापारियों पर हुई FIR के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। फर्रुखाबाद व्यापारियों पर FIR मामला व्यापारियों ने द्वारा ज्ञापन के माध्यम से फर्रुखाबाद मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा है कि साथियों ने 1 फरवरी 2026 को शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला था। ये भी पढ़ें: बांदा: पीतांबरा मां के भजनों पर झूमे भक्तगण-खूब लगे जयकारे   कहा कि व्यापारी शांतिपूर्ण ढंग से मांग रख रहे थे। लेकिन फर्रुखाबाद पुलिस ने व्यापारी अंकुर श्रीवास्तव समेत व्यापारियों पर एफआईआर लिख डाली। ये भी पढ़ें: लखनऊ में छात्रा से दुष्...
सपा का बीजेपी पर तंज-‘CM ने जापान से किया टेलीफून, लाडलों को मंत्री..’ 

सपा का बीजेपी पर तंज-‘CM ने जापान से किया टेलीफून, लाडलों को मंत्री..’ 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: सपा ने बीजेपी पर तंज कसा है। दरअसल, सपा ने फिल्मी गाने की चासनी में डूबा हुआ तंज कसा है। सपा ने पोस्ट करते हुए लिखा है। सपा ने लिखा है कि, 'मुख्यमंत्री ने जापान से किया है टेलीफून? बना दो, तीनों लाडलों को मंत्री, आकर दिलाएंगे शपथ।' 2027 के चुनावों से दिख रहा चुनावी रंग दरअसल, यूपी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी रंग दिखने लगा है। यूपी 2027 चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे को निशाना बनाने में कसर नहीं छोड़ रहीं हैं। कभी शब्दों के बाण तो कभी सोशल मीडिया पर तीखे तंज का इस्तेमाल सभी राजनीतिक पार्टियां कर रही हैं। ताजा घटनाक्रम में सपा ने बीजेपी पर करारा तंज कसा है। यह तंज सपा छोड़कर बीजेपी में गए तीन विधायकों को लेकर है। सपा ने अपनी पोस्ट में लिखा यह तंज.. दरअसल, सपा ने फिल्मी गाने की चासनी में डूबा हुआ तंज कसा है। सपा ने पोस्ट करते हुए लिखा है...