Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

कानपुर में डाॅक्टर से 5.5 करोड़ की ठगी, महाठग पर FIR..

कानपुर में डाॅक्टर से 5.5 करोड़ की ठगी, महाठग पर FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में प्रतिष्ठित डाॅक्टर से करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने डाॅक्टर को शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साढ़े 5 करोड़ का चूना लगाया है। डॉक्टर शिवाकांत मिश्रा ने 5.5 करोड़ की ठगी की रिपोर्ट नजीराबाद थाने में लिखाई है। आरोप है कि ठग की पत्नी और बेटियां भी शामिल हैं। 8 FIR पहले हो चुकीं, अब पत्नी व बेटियां भी आरोपी बताते चलें कि शातिर ठग सुशील धवन के खिलाफ अबतक 8 FIR दर्ज हो चुकी हैं। कानपुर सर्वोदयनगर के रहने वाले सर्जन डॉ. शिवाकांत मिश्रा ने रिपोर्ट में कहा है कि 15-20 वर्षों से सुशील धवन के संपर्क में हैं। ये भी पढ़ें: कानपुर हैलट: जिंदा मरीज को बता दिया मरा-डाॅक्टर समेत तीन सस्पेंड  डाॅक्टर मिश्रा का कहना है कि ठग सुशील ने पत्नी डॉ. नीलम मिश्रा, बेटे डॉ. शिवांशु व प्रतिष्ठान शिवानी हॉस्पिटल के शेयर ट्रेडिंग एकाउंट खोलकर इंवेस्टमेंट करने की सलाह ...
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का आरोपी ढेर

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का आरोपी ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में आज रात बड़ा एनकाउंटर हुआ है। यूपी के गाजियाबाद के लोनी में पुलिस ने एनकाउंटर में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के आरोपी को ढेर कर दिया है। गाजियाबाद के लोनी में मुठभेड़ बताते हैं कि बदमाशों और पुलिस के बीच लगभग 10 मिनट तक गोलियां चलीं। यह एनकाउंटर लोनी अंडरपास के पास हुआ। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। मारा गया अमरोहा का जीशान एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह का कहना है कि पुलिस और बाइक सवार बदमाश में लगभग 10 मिनट गोली चलीं। मारे गए बदमाश की पहचान अमरोहा के नगला सैफी के जीशान के रूप में हुई है। ये भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी ये भी पढ़ें: UP: होटल रेनबो में देह व्यापार का भंडाफोड़-तीन युवतियां और..  ...
बांदा में कलयुगी मां को जेल-मासूम बेटी को नदी में था फेंका

बांदा में कलयुगी मां को जेल-मासूम बेटी को नदी में था फेंका

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कलयुगी मां को जेल भेज दियागया। इस कलयुगी मां ने बांदा के मर्का में अपनी मासूम बेटी को उठाकर नदी में फेंक दिया था। 27 फरवरी को यह घटना हुई थी। हालांकि, महिला भी नदी में कूद रही थी, लेकिन राहगीरों ने उसे पकड़ लिया था। पति ने लिखाई महिला के खिलाफ रिपोर्ट घटना बांदा के मर्का थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से ही पुलिस यमुना में बच्ची की तलाश कर रही है। अबतक उसका कुछ पता नहीं चला है। ये भी पढ़ें: बांदा: मासूम पिंकी का कुछ पता नहीं, यमुना में तलाश जारी जानकारी के अनुसार, महिला के पति राजू की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखी है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। मां से कहासुनी पर महिला ने की थी घटना बताते चलें कि महिला ने पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम दिया था। बताते हैं कि महिला का...
खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: खामेनेई की अमेरिका-इजराइल के हमले में मौत हो गई। खामेनेई ईरान के सुप्रीम लीडर थे। अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन हुए हैं। खामेनेई की मौत पर यूपी के लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, मेरठ सहारनपुर और सिद्धार्थनगर समेत कई शहरों में प्रदर्शन हुआ है। प्रशासन अलर्ट अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी भी हुई है। उधर, प्रशासन स्थिति को लेकर अलर्ट है। खामेनेई की मौत पर लखनऊ हुसैनाबाद में सभी दुकानें बंद रहीं। ये भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक बताते हैं कि शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने रविवार को रात 8 बजे छोटे इमामबाड़े में विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया था। मौलाना ने 3 दिन के शोक का भी ऐलान किया। प्रशासन स्थिति को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। सुरक्षा बलों की तैनाती और संख्या बढ़ाई गई है, ताकि शांति व्यवस्था कायम ...
बांदा: मासूम पिंकी का कुछ पता नहीं, यमुना में तलाश जारी

बांदा: मासूम पिंकी का कुछ पता नहीं, यमुना में तलाश जारी

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मासूम पिंकी का कुछ पता नहीं है। पुलिस गोताखोरों की मदद से यमुना में तलाश कर रही है। 36 से ज्यादा घंटे बीत चुके हैं। इसके बाद भी अबतक बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। यह था पूरा मामला पुलिस का कहना है कि 11 सदस्यीय एसडीआरएफ की टीम यमुना में जाल व कांटा डालकर तलाश कर रही है। बताते चलें कि मर्का के उसरा गांव की महिला रुबीना (36) ने अपनी 5 वर्षीय बेटी पिंकी को यमुना में फेंक दिया था। ये भी पढ़ें: बांदा कोलावल खदान हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार-पूछताछ में बोला.. घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया था। खुद भी नदी में कूदने वाली थी, लेकिन लोगों ने बचा लिया था। तभी से पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है। घटना से परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध हैं। संबंधित मुख्य खबर भी पढ़ें: ह्रदयविदारक: बांदा में मां ने मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका, फिर खुद भी..लेकिन ht...
बांदा में मंत्री नंदी ने महिला लाभार्थियों को दिए चेक

बांदा में मंत्री नंदी ने महिला लाभार्थियों को दिए चेक

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कलेक्ट्रेट में महिला लाभार्थियों को चेक बांटे। साथ ही उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन के कागज भी बांटे। दरअसल, प्रदेश में 1 करोड 86 लाख उज्जवला परिवारों को रसोंई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी बांटी गई। सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का भी बांदा कलेक्ट्रेट में सजीव प्रसारण किया गया। प्रभारी मंत्री नंदी ने कहा कि सरकार सबका साथ-सबका विकास से काम कर रही है। इस मौके पर जिलाधिकारी श्रीमती जे.रीभा सीडीओ अजय पांडे, एडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा ‘जेडएफडी’ के लिए चयनित-एसपी पलाश बंसल ने ली खास बैठक ये भी पढ़ें: चित्रकूट: पद्मश्री डॉ. बीके जैन का निधन-बुंदेलखंड में शोक की लहर   https://samarneetinews.com/in-chitrakoot-padmashri-dr-bk-jain-passesaway/ &...
बांदा में हादसे, दो लोगों की गईं जानें, एक अनुदेशक..

बांदा में हादसे, दो लोगों की गईं जानें, एक अनुदेशक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक अनुदेशक भी शामिल हैं। हादसे अलग-अलग जगहों पर हुए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। एक युवक के पिता का कुछ ही दिन पहले देहांत हुआ था। परिवार में कोहराम मचा है। पिता की मौत के कुछ दिन बाद बेटे की.. जानकारी के अनुसार, कोतवाली के पून गांव के जय किशोर (18) शाम को बाइक से जा रहे थे। कोदा वर्मा इसी बीच परईया दाई के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारते हुए उन्हें कुचल दिया। ये भी पढ़ें: बांदा कोलावल खदान हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार-पूछताछ में बोला.. मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ट्रक चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बताते हैं कि जय किशोर के पिता कोदा वर्मा की 14 फरवरी को देहांत हो गया था। अहमदाबाद में काम करते थे जयकिशोर 26 को उनके पिता का तेरहवीं संस्कार था। पिता के देह...
बांदा कोलावल खदान हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार-पूछताछ में बोला..

बांदा कोलावल खदान हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार-पूछताछ में बोला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने कोलावल खदान हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खदान हत्याकांड के आरोपी से तमंचा-कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस खदान हत्याकांड के गिरफ्तार हत्यारोपी को जेल भेज रही है। नरैनी सीओ कृष्णकांत ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हत्यारोपी को जेल भेजा जा रहा है। पैसों के लेन-देन में हुई थी हत्या जानकारी के अनुसार, कोलावल रायपुर खदान में पोकलैंड चालक महोबा के शनि उर्फ सोनी पाल (20) की  गोली मारकर हत्या हुई थी। पुराने विवाद में हुई हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। 24/25 की रात हुई हत्या हत्या की यह घटना बीती 24/25 फरवरी की रात को हुई थी। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में थी। ये भी पढ़ें: ह्रदयविदारक: बांदा में मां ने मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका, फिर खुद भी..लेकिन पुलिस का कहना है कि आज हत्यारोपी को गिरफ...
बांदा: स्कूली बच्चों से रूबरू हुए नासा वैज्ञानिक डॉ. अशोक प्रजापति

बांदा: स्कूली बच्चों से रूबरू हुए नासा वैज्ञानिक डॉ. अशोक प्रजापति

Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के लाल नासा वैज्ञानिक डाॅ. अशोक प्रजापति स्कूली बच्चों से रूबरू हुए। नासा साइंटिस्ट डाॅ. प्रजापति शनिवार को भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में एक कार्यक्रम में पहुंचे। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर उन्होंने स्कूली बच्चों से साइंस की रौचक बातें शेयर कीं। कहा-साइंस भूगोल की सीमाओं को नहीं मानता साइंटिस्ट डाॅ. प्रजापति ने कहा कि विज्ञान भूगोल की सीमाओं को नहीं मानता। बांदा का एक जिज्ञासु मस्तिष्क भी उतनी ही आसानी से सितारों तक पहुंच सकता है, जितना कि अमेरिका का। ये भी पढ़ें: बांदा में प्रधानाचार्य पर FIR-छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला डॉ. प्रजापति ने विद्यार्थियों में जिज्ञासा और नवाचार की अलख जगाई। विद्यालय के अंकित कुशवाहा ने कहा, बांदा की गलियों से नासा की प्रयोगशालाओं तक की यात्रा प्रेरणा का श्रोत है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एएसपी शिवराज, राम लखन क...
चित्रकूट: पद्मश्री डॉ. बीके जैन का निधन-बुंदेलखंड में शोक की लहर 

चित्रकूट: पद्मश्री डॉ. बीके जैन का निधन-बुंदेलखंड में शोक की लहर 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट: चित्रकूट में पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बुधेंद्र कुमार जैन का निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार शाम चित्रकूट के जानकीकुंड अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। उनके निधन की खबर से पूरे बुंदेलखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।  50 से ज्यादा वर्ष सेवा को रहे समर्पित सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट परिवार की ओर से उनके निधन की पुष्टि की गई है। बताते चलें कि डॉ. जैन अपने जीवन के 50 से ज्यादा वर्षों तक चित्रकूट में नेत्र चिकित्सा और समाज सेवा के लिए समर्पित रहे। ये भी पढ़ें: जानिए कौन हैं डाॅ. बीके जैन, जिनको पद्मश्री से UP-MP दोनों प्रदेशों में लोग खुश  उनके निधन से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जाता है कि डॉ. जैन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुंबई में उनका इलाज चल रहा था। मगर सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें चित्रकूट लाया गया। यह वह वेंटिलेटर पर ...