Thursday, March 12सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

Breaking: यूपी में भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष को 3 साल की सजा, पढ़ें पूरा मामला..

Breaking: यूपी में भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष को 3 साल की सजा, पढ़ें पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष को 3 साल की सजा हुई है। कोर्ट ने मारपीट के मामले में यह सजा सुनाई है। मारपीट के मामले में हुई सजा विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट ने सभासद विनोद से मारपीट में भाजपा चेयरमैन ओमकार गुप्ता को दोषी पाया। ओमकार नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा से चेयरमैन हैं। ये भी पढ़ें: UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला-असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा निरस्त अदालत ने दोषी चेयरमैन को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। वहीं, अन्य दोषियों को परिवीक्षा पर रिहा कर दिया गया है। खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है। ये भी पढ़ें: लखनऊ रेफर हुए अमिताभ ठाकुर, गोरखपुर मेडिकल कालेज में थे भर्ती https://samarneetinews.com/ex-ips-officer-amitabhthakur-referred-to-lucknow-in-serious-condition/  ...
बड़ी खबर: लखनऊ रेफर हुए अमिताभ ठाकुर, गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में थे भर्ती

बड़ी खबर: लखनऊ रेफर हुए अमिताभ ठाकुर, गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में थे भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के सीने में तेज दर्द के बाद हालत बिगड़ गई है। उन्हें गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल काॅलेज से लखनऊ रेफर किया गया है। बताते हैं कि देवरिया जेल में बंद पूर्व IPS ठाकुर ने मंगलवार रात 10:30 बजे सीने में तेज दर्द और भारीपन की शिकायत की। पहले देवरिया से हुए गोरखपुर रेफर बताते हैं कि इसके बाद देवरिया जेल के डॉक्टर ने प्रारंभिक इलाज किया। मगर आराम नहीं मिलने पर उन्हें रात लगभग 11:30 बजे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया ले जाया गया। रात 1 बजे गंभीर हालत में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। 10 दिसंबर से देवरिया जेल में हैं ठाकुर विशेषज्ञ की राय के बाद शाम को उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। बताते चलें कि पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने पद का दुरुपयोग कर औद्योगिक प्लाॅट आव...
यूपी: भाजपा में जल्द ही 14 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, फिर संगठन में फेरबदल पर मंथन

यूपी: भाजपा में जल्द ही 14 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, फिर संगठन में फेरबदल पर मंथन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। प्रदेश भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने की तैयारियां तेज हो गईं हैं। फिर प्रदेश स्तरीय संगठन व क्षेत्रीय बदलाव पर होगा मंथन तैयारियों में यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सामने एक चुनौती 98 में बाकी बचे 14 जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां भी हैं। कहा जा रहा है कि इसके बाद प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर पर फेरबदल को लेकर मंथन होगा। ये भी पढ़ें: यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें.. पार्टी सूत्रों की माने तो पहले बाकी बचे 14 जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां पूरी की जाएंगी। इसके बाद प्रदेशस्तरीय संगठन में बदलाव को लेकर मंथन होगा। इसके साथ ही 84 जिलों में बनाए गए नए जिलाध्यक्षों में कुछ को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई जिलों में ...
UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला-असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा निरस्त

UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला-असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा निरस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की असिस्टेंट प्रोफसर भर्ती परीक्षा को सरकार ने निरस्त कर दिया है। दरअसल, आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष प्रोफेसर कीर्ति पांडेय के गोपनीय सहायक महबूब अली ने इस परीक्षा के पेपर लीक कर दिए थे। 16 व 17 अप्रैल 2025 को हुई थी परीक्षा यूपी एसटीएफ की जांच में इसके पक्के सबूत मिले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा निरस्त करने तथा इसे दोबारा आयोजित कराने के आदेश दिए हैं। बताते चलें कि यह परीक्षा आयोग ने 16 व 17 अप्रैल 2025 को आयोजित हुई थी। ये भी पढ़ें: दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, PM Modi से मुलाकात की, अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मिलेंगे 20 अप्रैल को एसटीएफ ने गोंडा के सहायक प्रोफेसर बैजनाथ पाल व उसके भाई विनय और अयोध्या के महबूब अली को परीक्षा पेपर लीक करने पर पकड़ा गया था। बताते हैं कि जांच...
बांदा DM जे.रीभा ने बिसंडा में किया निरीक्षण, ये निर्देश..

बांदा DM जे.रीभा ने बिसंडा में किया निरीक्षण, ये निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिलाधिकारी श्रीमती जे.रीभा ने आज बिसंडा में सरकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। दरअसल, डीएम आज बिसंडा के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के कार्यालय पहुंचीं। वहां कार्यालय के निरीक्षण के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। विभिन्न योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति अर्जित करने के जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने साफ कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये भी पढ़ें: बांदा: राइफल क्लब मैदान बचाने को सभी दल एक, कांग्रेस के बाद सपा का ज्ञापन, विधायक का पत्र.. ये भी पढ़ें: लखनऊ: यूपी में 20 IPS के तबादले-योगी सरकार का पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव  https://samarneetinews.com/dhirendrashastri-of-bageshwardham-will-become-savior-of-bjp-politics-in-bundelkhand/ https://samarneetinews.com/lucknow-yogiaditya...
लखनऊ: यूपी में 20 IPS के तबादले-योगी सरकार का पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव

लखनऊ: यूपी में 20 IPS के तबादले-योगी सरकार का पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज बुधवार 7 जनवरी 2026 को योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। पुलिस महकमे में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है। लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात अमित वर्मा हटा दिए गए हैं। आईपीएस अपर्णा कुमार संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाई गईं हैं। किरन एस लखनऊ रेंज के आईजी बने वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे किरन एस को लखनऊ रेंज का आईजी बनाया गया है। आईपीएस राजकुमार को अपर पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार का दायित्व सौंपा गया है। ज्योति नारायण ADG जोन प्रयागराज आईपीएस ज्योति नारायण को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन बन गए हैं। आईपीएस डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी पुलिस मुख्यालय बना दिया गया है। कानपुर में तैनात आशुतोष कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की जिम्मेदारी मिली है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची..  ...
बांदा में शाम को घर से निकले, सुबह मिला नाले में शव-छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में शाम को घर से निकले, सुबह मिला नाले में शव-छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले में चिल्ला थाना क्षेत्र के छिरौटा महेदू गांव के बीच उसरा नाले पर हादसा हो गया। कोहरे के कारण साइकिल सवार व्यक्ति नाले में गिर गया। सुबह उसका शव मिला तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शाम को घर से निकले, सुबह मिला नाले में शव जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान घनश्याम कुशवाहा (45) के रूप में हुई है। महेदू गांव के सूरज साहू का कहना है कि घनश्याम सोमवार शाम लगभग 5 बजे साइकिल से सरसों की पेराई कराने निकले थे। ये भी पढ़ें: बांदा में ठंड पर भारी राजनीतिक गर्मी-बागेश्वरधाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम से पाॅलिटिकल हलचल इसके बाद वापस नहीं लौटे। बताते हैं कि नाले में गिरने से उनकी मौत हो गई। रातभर उसका शव नाले में ही पड़ा रहा। आज सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुी। उनके परिवार में...
बांदा: कोर्ट ने मासूम से दुष्कर्म के दोषी को सुनाई मौत की सजा

बांदा: कोर्ट ने मासूम से दुष्कर्म के दोषी को सुनाई मौत की सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को पाक्सो कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। दरिंदे अपराधी ने दो माह पहले कालिंजर में मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया था। बताते चलें कि बीते 3 माह के भीतर यह दूसरा मौका है, जब किसी रेपिस्ट को बांदा में फांसी की सजा हुई है। इस मामले में शासकीय अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह के निर्देशन में अधिवक्ता कमल सिंह ने बहस की। कालिंजर में दो महीने पहले हुई थी घटना जानकारी के अनुसार, कालिंजर कस्बे के एक मोहल्ले में बीती 25 जुलाई को पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई थी। बच्ची का पड़ोसी युवक उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर घर ले गया था। इसके बाद आरोपी ने बच्ची से दरिंदगी करते हुए दुष्कर्म किया। ये भी पढ़ें: Banda: बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को फांसी की सजा-58 दिन में कोर्ट का फैसला.. माता-पिता बच्ची को तलाशते हुए पहुंचे...
PDA पंचांग 2026 लांच, अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा मुख्यालय में कार्यक्रम

PDA पंचांग 2026 लांच, अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा मुख्यालय में कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को सपा मुख्यालय में समाजवादी पीडीए पंचांग-2026 लांच हुआ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर सपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने कही यह बात.. कार्यक्रम में पीडीए समाज के महापुरुषों के योगदान पर सार्थक चर्चा भी हुई। अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए की एकता, चेतना और अधिकारों की लड़ाई हमेशा से ही समाजवादी आंदोलन की आत्मा रही है। ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कहा..’हार तय इसलिए..’ पंचांग समाज को उसके महापुरुषों, विचारों और संघर्षों से जोड़ने का काम करते हैं। सपा मुखिया ने यह भी कहा कि इतिहास तभी जीवित रहता है, जबतक उसे नई पीढ़ी तक सरल रूप में पहुंचाया जाए। समाजवादी पीडीए पंचांग-2026 इसी उद्देश्य को पूरा करता है। ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी में भाजपा-स...