Thursday, January 1सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

बांदा में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, चार घायल

बांदा में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, चार घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा मोड़ के पास दो बाइको में आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बिसंडा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव के सत्यम (18)  अपने चचेरे भाई शुभम और शिवम के साथ मरौली गांव जा रहे थे। बाइक पर एक और युवक सवार था। सभी एक बाइक पर सवार थे। ये भी पढ़ें: बांदा माहेश्वरी देवी मंदिर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों पर अहम बैठक बताते हैं कि तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शुभम, शिवम और दूसरी बाइक सवार मरौली के नत्थू (70) और रामपाल (60) गंभीर रूप...
लखनऊ में एनकाउंटर, हत्यारा ऑटो चालक ढेर-महिला यात्री से दुष्कर्म-लूट के बाद की थी हत्या

लखनऊ में एनकाउंटर, हत्यारा ऑटो चालक ढेर-महिला यात्री से दुष्कर्म-लूट के बाद की थी हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज शुक्रवार रात दुष्कर्म व लूटपाट के बाद महिला की हत्या का मुख्य आरोपी हत्यारा ऑटो चालक पुलिस से मुठभेड़ में ढेर हो गया। बताते हैं कि यह मुठभेड़ मलिहाबाद थाना क्षेत्र के देवम लान के पास हुई है। बताते चलें कि इस वारदात को दो सगे भाइयों ने अंजाम दिया था। इससे पहले पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी के भाई दिनेश को गिरफ्तार किया था। एक को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार वहीं मारा गया यह मुख्य आरोपी अजय फरार था। पुलिस ने इसपर 1 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था। आज रात मुख्य आरोपी और पुलिस का आमना-सामना हुआ। पुलिस की गोली लगने से वह ढेर हो गया। बताते चलें कि एक महिला सवारी को रात में घर लौटते समय इस दरिंदे ने अपह्रत कर उससे लूटपाट की। फिर दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। इसका सगा भाई भी वारदात में शामिल था, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ...
बांदा: रामकथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सीता-राम के नारों से गूंजा पंडाल

बांदा: रामकथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सीता-राम के नारों से गूंजा पंडाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में श्रीनाथ विहार में 10 दिवसीय रामकथा आयोजन के 5वें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा पंडाल श्रोता श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। कथा वाचक श्री राजन महाराज ने धनुष भंग और राम-सीता विवाह महोत्सव प्रसंग सुनाया। भक्तिभाव से भगवन के जयकारे.. श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। राम-सीता विवाह गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। मानस मंदिर श्रीराम और सीता माता के जयकारे से गूंज उठा। जय श्री राम, सीता राम के नारों से पंडाल गूंजता रहा। श्रद्धालु भक्तिभाव से भगवन के जयकारे लगाते रहे। ये भी पढ़ें: बांदा माहेश्वरी देवी मंदिर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों पर अहम बैठक   https://samarneetinews.com/important-meeting-on-ramnavamifestival-at-banda-maheshwaridevi-temple/    ...
झांसी: पूर्व मंत्री की बहू का शव मिला, पति और प्रेमी के साथ हुई शराब पार्टी और फिर..

झांसी: पूर्व मंत्री की बहू का शव मिला, पति और प्रेमी के साथ हुई शराब पार्टी और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: झांसी में पूर्व मंत्री की बहू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पति और प्रेमी पर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। बताते हैं कि जिस कमरे में बहू का शव मिला है। उसी अंदर से बंद कमरे में प्रेमी और पति शराब के नशे में धुत्त मिले हैं। तीनों ने करीब 1 घंटे तक पहले शराब पार्टी की। इसके बाद मारपीट और चिल्लाने की आवाजें आईं। फिर पड़ोसी ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद खुलासा हुआ। शराब पार्टी के बाद विवाद में हत्या का अंदेशा जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार की बहू संगीता की हत्या के आरोप में उसके पति और प्रेमी को हिरासत में लिया गया है। कहा जा रहा है कि घर में दारू पार्टी करते हुए संगीता की हत्या हुई है। ये भी पढ़ें: यूपी की बड़ी खबर, घूसकांड में IAS अभिषेक प्रकाश सस्पेंड, STF ने निकांत जैन को किया गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, पुलिस के घर पहुंचने पर दरवाजा अ...
बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने राजेश दीक्षित, बताईं ये प्राथमिकताएं..

बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने राजेश दीक्षित, बताईं ये प्राथमिकताएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बीते कई वर्षों से बांदा में कांग्रेस पार्टी का चुनावों में प्रदर्शन शर्मनाक रहा है। इसी बीच कांग्रेस हाईकमान ने देर रात प्रदेश के 133 जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों की सूची जारी की है। बांदा में भी जिलाध्यक्ष को बदला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश दीक्षित को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह पूर्व में भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी पत्नी तिंदवारी विधानसभा से पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। युवाओं की सहभागिता बढ़ाने पर जोर अध्यक्ष बनाए जाने पर श्री दीक्षित ने कहा कि पार्टी ने उनपर जो भरोसा जताया है, उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि उसपर खरा उतरें। उन्होंने कहा कि संगठन को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। युवाओं को मौका दिया जाएगा। उनकी सहभागिता बढ़ाई जाएगी। ये भी पढ़ें: बांदा: अध्यक्ष के घर में हार के बावजूद नहीं सुधरी नगर पालिका की कार्यशैली-जनता पर...
शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के आह्वान पर शिक्षकों ने काम के साथ विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्रों पर काली पट्टी बांधकर काम किया। पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षा अधिनियम का बहालीकरण, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने जैसी मांगों को उठाया। पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहराई आंदोलन के दूसरे चरण में शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर मूल्यांकन का ऐलान किया था। गुरुवार को जिलाध्यक्ष राज किशोर शुक्ला, जिला मंत्री भारत भूषण दिवाकर, संगठन मंत्री सूरज प्रजापति, कोषाध्यक्ष हरिशंकर भारती, मंडलीय मंत्री मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय, प्रांतीय प्रतिनिधि पतिराखन सिंह ने काली पट्टी बांधकर काम किया। जिले के दोनों मूल्यांकन केंद्र आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज में शिक्षकों से संपर्क भी किया। ये भी ...
UP: घूसखोर जेई-कर्मचारी गिरफ्तार-किसान से रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

UP: घूसखोर जेई-कर्मचारी गिरफ्तार-किसान से रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बिजली विभाग पर घूसखोरी के आरोप कोई नहीं बात नहीं हैं। गुरुवार को यहां एंटी करप्शन टीम ने विद्युत विभाग के जेई और कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। दोनों किसान से ट्यूबेल के लिए 16 हजार रिश्वत ले रहे थे। पावर हाउस में जेई और संविदाकर्मी रिश्वत लेते पकड़े गए। जसपुरा थाना क्षेत्र  का है मामला लाइनमैन किसान से 16 हजार रुपए की घूस ले रहा था। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में खलबली मच गई। एंटी करप्शन टीम जेई और कर्मचारी को गिरफ्तार कर बांदा कोतवाली पहुंची। कार्रवाई से विभागों में खलबली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के किसान हनीफ खान ने खेत पर ट्यूबवेल के लिए फरवरी में एस्टीमेट के लिए जेई रावेंद्र कुमार से संपर्क किया। जेई ने हनीफ को संविदा लाइनमैन आलोक मिश्रा से मिलकर बात करने को कहा। किसान लाइनमैन से मिले तो 20 हजार रुपए रिश्वत म...
यूपी की बड़ी खबर, घूसकांड में IAS अभिषेक प्रकाश सस्पेंड, STF ने निकांत जैन को किया गिरफ्तार

यूपी की बड़ी खबर, घूसकांड में IAS अभिषेक प्रकाश सस्पेंड, STF ने निकांत जैन को किया गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस के तहत एक बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने घूसकांड का खुलासा होने पर लखनऊ के डीएम रहे अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड कर दिया है। अपने कारनामों के लिए चर्चित इस आईएएस अधिकारी के बिचौलिए को एसटीएफ ने गिरफ्तार क लिया है। दरअसल, लखनऊ के डीएम रह चुके आईएएस अभिषेक प्रकाश इन्वेस्ट यूपी के सीईओ थे। वह लखनऊ, लखीमपुर खीरी के डीएम भी रह चुके हैं। CM Yogi का डायरेक्ट एक्शन, उद्यमी से रिश्वत मांगने का मामला कहा जा रहा है कि कि सोलर प्लांट लगाने वाले एक उद्यमी से अभिषेक ने रिश्वत के तौर पर बिचौलिए के जरिए 5% कमीशन मांगा। न देने पर उसकी फाइल को इधर-उधर करते हुए लटका दिया गया। https://samarneetinews.com/desire-to-change-her-boyfriend-cunning-girlfriend-got-old-boyfriend-killed-in-up/ यह जानकारी जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंची...
बांदा माहेश्वरी देवी मंदिर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों पर अहम बैठक

बांदा माहेश्वरी देवी मंदिर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों पर अहम बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर में माहेश्वरी देवी मंदिर में केंद्रीय रामनवमी महोत्सव समिति की एक अहम बैठक आयोजित हुई। इसमें आयोजन समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। तय हुआ कि आने वाली 6 अप्रैल को रामनवमी पर भव्य जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही प्रत्येक हिंदू भाई के घर पर भगवा ध्वज लगाया जाएगा। रमेश अध्यक्ष और अभिषेक महामंत्री बने बैठक में आयोजन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से पंडित रमेश त्रिपाठी को अध्यक्ष और अभिषेक पांडेय को महामंत्री चुना गया। कार्यक्रम संयोजक अमित सेठ भोलू ने कहा कि 30 अप्रैल से हिंदू नववर्ष के साथ चैत्र नवरात्र शुरू है। ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में रिश्वत लेते जेई और संविदा कर्मचारी गिरफ्तार    नवरात्र के अंतिम दिन 6 अप्रैल को भव्य आयोजना होगा। प्रागी तालाब रामलीला प्रांगण से भव्य शोभा यात्रा न...
Breaking: बांदा में रिश्वत लेते जेई और संविदा कर्मचारी गिरफ्तार 

Breaking: बांदा में रिश्वत लेते जेई और संविदा कर्मचारी गिरफ्तार 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में किसान से रिश्वत लेते विद्युत विभाग के जेई और संविदा कर्मी को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि ट्यूबबेल के बिजली कनेक्शन के नाम पर उपभोक्ता से 16 हजार रुपए रिश्वत मांगी गई थी। विद्युत उपकेंद्र जसपुरा में तैनात जेई रविंद्र कुमार और संविदा कर्मी आलोक मिश्रा को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है। ये भी पढ़ें: बांदा: कौन हैं जावेद और मीणा? जिनके एक इशारे MP से UP में एंट्री कर रहे सैकड़ों ओवरलोड बालू ट्रक https://samarneetinews.com/up-mp-border-overloading-syndicate-overshadowing-on-government-system-in-banda/...