Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP: क्या अतुल सुभाष को मिलेगा न्याय? FIR होते ही घर से रात में भागे ससुराली

AtulSubhash: As soon as FIR was lodged, Atul's wife and accused in-laws ran away from home

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): Atul Subhash Suicide Case एआई (AI) इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस पूरे देश में चर्चा का विषय बना है। हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या अतुल सुभाष को न्याय मिलेगा? इसी बीच मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। अतुल सुभाष के छोटे भाई की शिकायत पर बेंगलुरु पुलिस ने उनकी पत्नी, सास और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। यूपी के जौनपुर में रहने वाले अतुल के ससुराली पक्ष के आरोपी बुधवार (11 दिसंबर 2024) देर रात घर में ताला डालकर भाग गए।

जज पर 5 लाख मांगने का आरोप, जांच की मांग

अतुल सुभाष के साले अनुराग और सास निशा सिंघानिया गिरफ्तारी के डर से घर छोड़कर फरार हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके भागने का वीडियो वायरल हो रहा है। रात के अंधेरे में अतुल की सास को कुछ दूर तक पैदल चलते देखा गया। इस बीच उनका साला अनुराग बाइक लेकर आया और फिर दोनों वहां से फरार हो गए।

पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ हुई FIR

इससे पहले अतुल सुभाष की पत्नी निकिता के परिजनों के मीडिया को धमकाने वाले वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Singer Malini Awasthi raised voice for Atul Subhash

बताते हैं कि अतुल सुभाष के भाई विकास ने उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया और चचेरे ससुर सुशील सिंघानिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट बेंगलुरु में दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के डर से सभी फरार हो गए हैं।

अतुल सुभाष के छोटे भाई ने कही यह बात

इंजीनियर अतुल सुभाष के छोटे भाई ने एफआईआर कराते हुए मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरे भाई ने उसके लिए सबकुछ किया, जो कुछ भी हुआ दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि मैं भारत सरकार और राष्ट्रपति से अनुरोध करना चाहता हूं कि अगर वह सत्य के साथ हैं तो मेरे भाई को न्याय मिलना चाहिए। कहा कि मेरे भाई की आत्महत्या में जिस जज का नाम लिया गया है, उसके खिलाफ भी जांच होनी चाहिए।

यह है पूरा मामला

बताते चलें कि मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले AI इंजीनियर अतुल सुभाष पर उनकी पत्नी निकिता ने दहेज उत्पीड़न, हत्या का प्रयास समेत कुल 9 मुकदमें दर्ज कराए थे। ये मुकदमे जौनपुर में दर्ज हुए थे। अतुल सुभाष की शादी मैट्रिमोनियल वेबसाइट से हुई थी। शादी के 3 साल बाद निकिता

जौनपुर में थी अतुल सुभाष की ससुराल

घर छोड़कर जौनपुर चली आई। उसने 10 लाख रुपए दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। उस समय अतुल सुभाष की सैलरी 40 लाख रुपए सालाना थी। फिर एक के

ये भी पढ़ें: प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी ने अतुल सुभाष के लिए उठाई आवाज, बोलीं-‘यह Video देखने के लिए कलेजा चाहिए’

बाद एक करीब 8 और केस दर्ज कराए। अदालत से मिलती तारीखों से तंग आकर अतुल सुभाष ने बेंगलुरु में सुसाइड कर ली। मरने से पहले

सुसाइड नोट से सामने आई सच्चाई

उन्होंने 23 पेज का एक सुसाइड नोट और वीडियो संदेश छोड़ा। इनमें अतुल सुभाष ने बताया कि उन्हें कोर्ट में पेशी के लिए बेंगलुरू से जौनपुर 120 बार जाना पड़ा। उन्होंने प्रताड़ना की पूरी बातें इसमें कहीं। इससे पूरे देश में पति प्रताड़ना को लेकर नई बहस छिड़ गई। साथ ही न्याय व्यवस्था और सामाजिक न्याय को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा छिड़ी है।

प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी ने अतुल सुभाष के लिए उठाई आवाज, बोलीं-‘यह Video देखने के लिए कलेजा चाहिए’