
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल को गलत और भ्रमित करने वाला बताया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चैनलों का इस्तेमाल कर जनता को गुमराह करती है। कहा कि यूपी चुनाव के एग्जिट पोल हमें सभी हरा रहे थे, मगर क्या हुआ, आपने देखा। एग्जिट पोल गलत साबित हुए।
कहा, नैरेटिव बनाने के लिए होता एग्जिट पोल का इस्तेमाल
दरअसल, बुधवार को सपा मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चैनल इससे पहले लोकसभा चुनाव के एक्जिट पोल में यूपी में हमें हरा रहे थे। फर्रुखाबाद में तत्कालीन डीएम ने बेइमानी की। 2022 में कन्नौज सीट पर डीएम ने बेइमानी की।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि हमें और आपको स्वीकार करना पड़ेगा कि भाजपा एग्जिट पोल और चैनलों का इस्तेमाल नैरेटिव बनाने के लिए करती है। बिहार चुनाव के एग्जिट पोल सिर्फ भाजपा के इशारे पर माहौल बना रहे हैं, ताकि ये लोग बेइमानी कर सकें।
एसआईआर को बताया मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश
अखिलेश यादव ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) भाजपा की बड़ी साजिश है। यह साजिश मुद्दों से ध्यान भटकाने की है। पूर्व सीएम ने कहा कि एसआइआर से भाजपा राजनीतिक दलों और जनता को असल मुद्दों से भटकाना चाहती है।
ताकि जनता और राजनीतिक दल महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सवाल ही न उठा सकें। कहा कि भजपा हमें मतदाता सूचियों के काम में उलझाए रखना चाहती है। ऐसे में हम मुद्दे भी उठाएंगे और एसआइआर पर नजर भी रखेंगे।
आधार कार्ड अनिवार्यता के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सपा
हमारे पीडीए प्रहरी हर एक वोट पर नजर रखने की तैयारी कर रहे हैं। गड़बड़ी पर सपा समय समय पर आयोग तक शिकायत पहुंचाएगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर में आधार की मान्यता के लिए सपा सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है।
हमारा मानना है कि आधार की हर हाल में अनिवार्यता जरूरी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। कहा कि वे बहुत सांप्रदायिक बयान दे रहे हैं। उन्हें अपनी कुर्सी जाने का डर लग रहा है।
ये भी पढ़ें: UP: कौन है प्रियंका सिंह? जिसे 6 साल से ढूंढ रही थी पुलिस-अब STF ने पकड़ा
बिहार: मतदान के पुराने रिकार्ड टूटे-दूसरे चरण में 68.79% वोटिंग
बिहार में बंपर मतदान…क्या दे रहा संदेश? पहले चरण में 64.66% वोटिंग
यूपी: पाला बदलते नजर आ रहे योगी के मंत्री राजभर-‘बिहार में सत्ता से बाहर हो जाएगी एनडीए’
BJP: बिहार चुनाव से निकलेगी यूपी की राह, मुख्यमंत्री की पीएम मोदी और शाह-नड्डा से मुलाकात..
बिहार में बहार है! अखिलेश और केशव की जुगलबंदी की फोटो आई सामने
UP: कौन है प्रियंका सिंह? जिसे 6 साल से ढूंढ रही थी पुलिस-अब STF ने पकड़ा
