Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

लोहिया जयंती पर अखिलेश ने पीएम मोदी पर हिंदुत्व को लेकर कसा कुछ ऐसा तंज..

नरेंद्र मोदी और अखिलेश यादव।

समरनीति  न्यूज, लखनऊः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उनको नमन किया। इस मौके पर सपा अध्यक्ष ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यापर्ण भी किया। साथ ही पीएम मोदी पर तंज कसने का मौका भी नहीं गंवाया। सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समझ में नहीं आता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किस विचारधारा पर चलना चाहते हैं।

लोहिया पार्क पहुंचे अखिलेश 

एक तरफ गांधी जी, भगत सिंह, सरदार पटेल, बाबा साहेब और डॉ. लोहिया को अपनाने की कोशिश तो दूसरी तरफ उनका सम्मान, जिनका इन सबने खुला विरोध किया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने ट्वीट पर लिखा कि आपने डॉ. लोहिया की ‘हिंदू बनाम हिंदू की पहली पंक्ति तो पढ़ी होगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लोहिया पार्क जाकर उनको नमन किया। इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि लोहिया जी हमारी विरासत हैं और हम उनके बताए रास्ते पर चल रहे हैं। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनको समाजवाद से कोई लेना-देना नहीं है।

ये भी पढ़ेंः होलिका दहन में माया-अखिलेश के पोस्टर जलाने वाले भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर 

 भाजपा को जनता ने मौका दिया लेकिन उसने सही काम नहीं किया। आज कोई यह बताने वाला नहीं है कि अच्छे दिन कहां गए। अखिलेश यादव ने कहा कि बाराबंकी में होलिका दहन के दिन सपा और बसपा के अध्यक्ष की तस्वीरें जलाई गईं। यह कैसा समाजवाद है। उन्होंने कहा होली के बाद अब लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व शुरू होने जा रहा है। हम देश को एक नई दिशा देने का संकल्प लेते हैं। होली के बाद अब देश को सबसे बड़े लोकतंत्र के त्यौहार में अपनी भागेदारी करनी है। सपा और बसपा के गठबंधन को जनता पूरा समर्थन देगी।