समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारत-पाकिस्तान में चल रहे सीजफायर को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि ‘जश्न जीत का होता है, सीज का नहीं।’ उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी पर भी सवाल उठाए। बलिया के वरिष्ठ बीजेपी नेता बब्बन सिंह के अश्लील वायरल वीडियो पर बीजेपी का घेराव किया।
सीजफायर में अमेरिका की भूमिका पर किया घेराव
दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच इस समय सीजफायर चल रहा है। इसे लेकर सियासत भी गरम है। बीजेपी आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। वहीं विपक्षी पार्टियां सेना की प्रशंसा करते हुए भाजपा को घेर रही हैं। अमेठी में पत्रकारों से बात करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ‘जश्न जीत का होता है, सीज का नहीं।’
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी पर सवाल..
अखिलेश यादव ने कहा कि शांति बहुत जरूरी है, लेकिन यह भी जरूरी है कि दूसरे देश हमारे मामलों में हस्तक्षेप न करें। उनका इशारा सीजफायर को लेकर अमेरिका की भूमिका पर था। सपा मुखिया ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की विवादित टिप्पणी पर भाजपा को घेरा।
ये भी पढ़ें: यूपी: BJP वरिष्ठ नेता का अश्लील Video Viral, डांसर को गोद में बैठाकर Kiss करते दिखे-सफाई में बोले मैं 70 साल का..
कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा न सिर्फ मध्य प्रदेश में उजागर हुआ, बल्कि बलिया और बिहार में भी दिखाई दिया है। बताते चलें कि कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी करने वाले एमपी के मंत्री विजय शाह के
भाजपा नेता के अश्लील Video Viral पर भी घेराव
खिलाफ एमपी हाईकोर्ट ने खुद मामले का संज्ञान लेते हुए 6 घंटे में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट ने भी मंत्री को फटकारा था। विपक्ष इस मामले में भाजपा को खूब घेर रहा है। अखिलेश यादव बलिया के भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी के डांसर के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने पर भी पार्टी को घेरा। अखिलेश अमेठी में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।