
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में आज दिल्ली हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 7 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दीवाली मनाने घरों को जा रहे थे सभी
इसी दौरान कार भी डिवाइडर से टकरा गई। बताते हैं कि कार सवार लोगों को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताते हैं कि सभी दीवाली मनाने अपने-अपने घरों को जा रहे थे।
ये भी पढ़ें : यूपी की बड़ी खबर, यौन शोषण में एसडीएम संजय कुमार सस्पेंड
