
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटों में बांदा में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के रेउना गांव शिवपूजन (35) गुरुवार शाम रेलवे लाइन से पैदल डिंगवाही की ओर जा रहे थे।
कोतवाली के रेउना से जुड़ा मामला
पीछे से आई ट्रेन के चालक ने काफी हार्न बजाया, लेकिन वह सुन नहीं पाए। समय रहते न हटने से तेज धक्के से वह छिटक कर दूर गिरे। उनके सिर में गंभीर चोट आई।
UP : छात्रा ने लगाई फांसी, स्कूल टीचर-प्रबंधन पर पिता के ये गंभीर आरोप..
बाद में उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई दानी प्रसाद का कहना है कि वह चार भाइयों में छोटे थे।
बिसंडा के शिव गांव की दूसरी घटना
उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव के राजेंद्र प्रसाद (22) पुत्र नत्थू प्रसाद गुरुवार को मजदूरी करने गए थे। तभी झटके में ट्रैक्टर से उछलकर नीचे गिर गए। ट्राली का पहिया उपर से निकल गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के चाचा राममूरत का कहना है कि वह दो भाइयों में बड़े थे। कहा कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है।
ये भी पढ़ें : बांदा में दर्दनाक हादसा, जीजा की मौके पर मौत, 3 युवतियां घायल, एक रेफर
बांदा में दर्दनाक हादसा, जीजा की मौके पर मौत, 3 युवतियां घायल, एक रेफर
