Saturday, December 13सही समय पर सच्ची खबर...

UP : मठाधीश वाले बयान पर भड़के भाजपाई, अखिलेश यादव का पुतला फूंका

BJP leaders burnt effigy of Akhilesh Yadav in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : सपा मुखिया अखिलेश यादव के मठाधीश बयान पर भाजपा नेताओं में आक्रोश है। बांदा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंका।

भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों का अपमान किया है। अशोक लाट तिराहे में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में पार्टी नेता संतोष गुप्ता, अखिलेश नाथ दीक्षित, मनोज पुरवार, अंकित बासू, वंदना गुप्ता, लाखन सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : Banda : दादी के अंतिम संस्कार में आए नाती की हादसे में गई जान, परिवार में कोहराम