


समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा जिले के रहरा रोड पर गांव शाहपुर कला में होटलों पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने छापे मारे। एक होटल का हाल देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। होटलों में युवक-युवतियों के आठ जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। इनमें दो महिलाएं थीं। दरअसल, अधिकारियों को इन होटलों में अनैतिक कार्यों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के बाद छापेमारी की गई। होटल को सील कर दिया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
अधिकारियों को मिली थीं शिकायतें
जानकारी के अनुसार नगर के रहरा रोड पर कस्बे से सटे गांव शाहपुर कला के पास कई छोटे-बड़े होटल चल रहे हैं। इन होटलों में अनैतिक कार्य होते हैं। बताते हैं कि गांव प्रधान ने होटलों पर कार्रवाई की मांग भी की थी। होटलों में होने वाले अनैतिक और देह व्यापार जैसे कार्यों से पूरे क्षेत्र का माहौल खराब होता है।
ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव का ‘मानसून आफर, सौ लाओ सरकार बनाओ’, बीजेपी में हलचल
इसके बाद आज एसडीएम सुनीता सिंह और सीओ दीप कुमार पंत ने फोर्स के साथ दोपहर को होटलों पर छापे मारे। होटल के आठ कमरों से 8 लड़के व 8 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। होटल संचालक और बाकी स्टाफ भाग निकला। लड़के-लड़कियों को थाने लाया गया। छह लड़कियों में दो महिलाएं भी हैं। एक महिला के पास बच्चा भी गोद में मिला। बताते हैं कि इस महिला की दो साल पहले शादी हो चुकी है। वह सास की दवाई लाने के बहाने प्रेमी से मिलने पहुंची थी। प्रेमी के साथ होटल में मिली। बाकी सभी लड़के-लड़कियां आसपास के गांवों के हैं। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें : UP : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस को देख दीवार कूदकर भागे युवक, दो किशोरियां, महिला समेत 4 लोग..