Tuesday, October 28सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत से मचा कोहराम

Breaking News : Bike rider dies in car collision in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक श्रद्धालु शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के महेवा गांव के रहने वाले शिवलाल यादव (40) पुत्र हीरालाल अमावस्या पर चित्रकूट गए थे।

कामदगिरी परिक्रमा कर लौट रहे थे श्रद्धालु

आज शाम वह कामदगिरि की परिक्रमा करने के बाद अपने रिश्तेदार सूरजभान यादव (50) के साथ वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव नसीरगुल के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। शिवलाल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं साथ में बैठा सूरजभान गंभीर रूप से घायल हो गया।

 ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में मां ने मासूम बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, हालत गंभीर-खौफनाक वारदात से हड़कंप

पास मिले मोबाइल फोन के जरिए पुलिस ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दूसरी ओर गिरवां थाना क्षेत्र के बांसी गांव के मजरा कछार पुरवा के रहने वाले अच्छेलाल (60) लगभग एक महीने पहले हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया था। वहां भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद बांदा ले आया गया था। बीती देर रात उन्होंने घर में दम तोड़ दिया।

निकाय चुनाव : आरक्षण पर सुनवाई अब शनिवार को..

 ये भी पढ़ें : UP : अपनी लाश का पता खुद बता रही महिला, फोन पर भाई से बोली, जंगल में लटका है मेरा शव, बिगाड़ दी मेरी दशा  

 ये भी पढ़ें : Banda News : दो मोबाइलों में छिपा लड़की की हत्या का राज, हत्यारों के करीब पुलिस