जी हां, यहां बात हो रही है अपनी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की। अभी पिछले दिनों सुनने को मिला था कि प्रियंका ने सलमान खान के साथ अपने प्रोजेक्ट ‘भारत’ में काम करने से मना कर दिया था। वहीं अब सुनने को मिला है कि उन्होंने अपना एक बड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी छोड़ दिया है। क्या है पूरा मामला, आइए जानें।
इस बार कारण है ये
वैसे भी प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्ख़ियों में बनी ही रहती हैं। एक बार फिर वो खबरों में छाई हैं, लेकिन इस बार वजह उनके अमेरिकन ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास नहीं बल्कि कुछ और है। खबर आ रही है की प्रियंका ने एक और हॉलीवुड प्रोजेक्ट छोड़ दिया है। प्रियंका ने ‘क्वांटिको’ के मशहूर किरदार एलेक्स पैरिश को अलविदा कह दिया है।
गिर गया पर्दा
दरअसल क्वांटिको के तीसरे सीजन का फिनाले एपिसोड अमेरिकन टीवी चैनल पर 3 अगस्त की रात प्रसारित हुआ और इसी के साथ शो पर पर्दा गिर गया। शो के खत्म होने पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर छोटा सा नोट लिखकर एलेक्स पैरिश को विदाई दी और सभी का शुक्रिया अदा किया।
प्रियंका ने लिखा ऐसा
यहां प्रियंका ने लिखा कि, ‘सीजन खत्म होने के साथ ही मैं एलेक्स को गुड बाय बोल दूंगी। जैसा कि आप सब जानते हैं कि उसकी कहानी जहां से शुरू हुई थी, दोबारा वहीं पर आ गई है और यह एक अभिनेता के लिए सबसे बड़ी खुशी होती है। इतना ही नहीं प्रियंका ने सभी का धन्यवाद भी किया। आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ में एलेक्स का किरदार निभाती आ रही हैं। वे टीवी शो क्वांटिको से 2015 से जुड़ी हैं। इस सीरीज की वजह से उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली है।
प्रियंका की जगह नजर आएंगी कटरीना
गौरतलब है कि, फिल्म भारत के साथ प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही थीं, लेकिन अब उनकी जगह ये रोल कटरीना कैफ को मिल गया है। आपको बता दें की भारत में सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा तब्बू, दिशा पाटनी भी अहम किरदार में नज़र आएंगी।