Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में किसान यूनियन की बैठक संपन्न

Indian Haldhar Kisan Union meeting in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय हलधर किसान यूनियन की बुंदेलखंडस्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक मंडल अध्यक्ष जयराम सिंह बछेउरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें हीरा सिंह भदौरिया (राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव) मुख्य अतिथ्य के दौर पर शामिल हुए। बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द ही बांदा के पदाधिकारियों की बैठक कर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। बैठक में वीरेंद्र सिंह मंडल उपाध्यक्ष, संदीप शुक्ला, श्याम सिंह परिहार, शिवाकांत त्रिपाठी, फूलचंद्र केशरवानी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :  बांदा : हादसे में मां-बेटे की मौत, महिला सीओ ने दिखाई मानवता, पढ़ें पूरी खबर..