Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

UP : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने संभाला पदभार, क्रार्यक्रम में पहुंचे दिग्गज

UP : Congress state president Brijlal Khabri took charge, veterans arrived in program

समरनीति न्यूज, लखनऊ : कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने आज एक कार्यक्रम में पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर सभी प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे, वीरेंद्र चौधरी, अजय राय, अनिल यादव, और योगेश दीक्षित और नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भी पदभार ग्रहण किया।

नए अध्यक्ष ने कहीं ये बातें

कार्यक्रम में प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस जनता की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी है। कहा कि सीटें घटती बढ़ती रहती हैं। 1977 में जीरो सीट थीं। फिर दोबारा सत्ता में आई। उधर, नए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि गांधी जी को नमन करता हूं जिन्होंने हमें एक मार्ग दिखाया।

ये भी पढ़ें : UP कांग्रेस अध्यक्ष बने बृजलाल खाबरी, साथ में 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी..

साथ ही नमन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को, जिन्होंने हमें एक ऐसा संविधान दिया, जिसपर चलकर भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र बना। कहा कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन, जिन्होंने हमें आजाद भारत दिया। समारोह में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, सलमान खुर्शीद, प्रदीप माथुर, जफर अली नकवी समेत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अंशू अवस्थी के अलावा सैफअली नकवी सहित तमाम नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : UP : ईनामी सेक्स रैकेट संचालिका का आत्मसमर्पण, 25 हजार था ईनाम