

समरनीति न्यूज, अमरोहा : जिले के धनौरा कस्बे में नोरेक्स फ्लेवर्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट 1 में मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। इसमें कंपनी के जीएम संचालन शशांक अग्रवाल और पर्यावरण स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधक ललित कुमार तथा सहायक प्रबंधक एचआर हरिओम शर्मा ने कर्मचारियों को आपात स्थिति से निपटने के तौर तरीके सिखाए।

कर्मचारियों को सावधानी बरतने की सलाह
कर्मचारियों को जागरूक करते हुए बताया कि कैसे अचानक आपदा के समय खुद और साथियों को बचाएं। सहायक सुरक्षा प्रबंधक आकाश और विकास ने सभी कर्मचारियों को सुरक्षा के मद्देनजर सावधानी बरतने को कहा। शुभम अग्रवाल, विकास, मयंक, पराग, तुषार, आंचल, अंशिका, अभय, जागन, नरेंद्र, धर्मेंद्र, विकास, राकेश, अभिषेक, हिमांशु, अरुण, पिगान्शी, राजेंद्र, जयविंद्र आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : UP : ASP संजय यादव सस्पेंड, सीतापुर में थे तैनात
