Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Independence Day : बांदा के जसपुरा में निकली बाइक तिरंगा यात्रा

Bike tricolor journey out in Jaspura, Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई।जसपुरा ब्लाक से पैलानी तहसील तक पूरे जोश के साथ यह यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की अगुवाई अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् नगर मंत्री योगेश सिंह चंदेल ने की। साथ में विनय तिवारी, धनंज्य सिंह, अनुराग, अभय आदि मौजूद रहे। इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। युवाओं में देशभक्ति का उत्साह देखते बन रहा था। सभी पूरे जोश में थे। युवाओं ने जमकर देशभक्ति के नारे लगाए। भक्ति गीत भी सुनाई पड़े। पूरा माहौल भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। वापस पहुंचने पर यात्रा का समापन हुआ।

ये भी पढ़ें : बांदा में अधिकारियों ने हाथ में तिरंगा लेकर निकाली मौन पद यात्रा