
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस परीक्षा में प्रयागराज की रागिनी यादव ने टाप किया है। वह पहले स्थान पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर नीतू देवी और तीसरे पर अभय गुप्ता हैं। खास बात यह है कि ये सभी टाॅपर प्रयागराज जिले से ही हैं।
6 जुलाई को हुई थी परीक्षा
वहीं बरेली में नम्रता पाल पहले स्थान पर आई हैं। दूसरे पर यश सिंह हैं। बताते चलें कि यूपी बीएड 2022 की परीक्षा 6 जुलाई 2022 को हुई थी। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए परीक्षा हुई थी। परीक्षा में लगभग 6 लाख उम्मीदवारों ने प्रतिभाग किया था। यह परीक्षा राज्य के 75 जिलों में संपन्न हुई थी।
ये भी पढ़ें : UP : लखनऊ-पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप से एके-47, विदेशी पिस्टल-कारतूस बरामद
