समरनीति न्यूज, बांदा : आज खेलो इंडिया स्कीम का उद्घाटन हार्पर क्लब में खुद जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत में जिलाधिकारी ने पौधरोपण भी किया। हार्पर क्लब की उपलब्धियों और निशानेबाजी के लिए चयन को लेकर क्लब के सदस्य एवं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज रामेंद्र शर्मा ने विस्तार से जानकारी भी दी।
प्रतियोगिताओं के लिए 30 बच्चों का चयन
भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में भारत सरकार ने यूपी के प्रत्येक जिले में एक जिला एक खेल ‘खेलो इंडिया’ सेंटर स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की है।
इस क्रम में बांदा के हार्पर क्लब को खेलो इंडिया स्कीम का सेंटर बनाते हुए निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा के लिए चयनित किया गया है। साथ ही पवन निषाद को कोच बनाया गया है।
ये भी पढ़ें : बांदा की बड़ी खबरः हार्पर क्लब पर पुलिस का छापा, जुआरियों की थी सूचना
खेलो इंडिया निशानेबाजी के लिए 15 लड़के और 15 लड़कियों का चयन हुआ है। इस मौके पर हार्पर क्लब से जुड़े खिलाड़ी और माननीय मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ खिलाड़ी राकेश सिंह, सादी जमा, वासिफ जमा, विकास पुरवार, अमित सेठ भोलू, राम मोहन गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : ‘मैं नगर पालिका बांदा हूं..सफाई के नाम पर देती हूं दर्द भी’