Tuesday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा डीएम ने होनहारों को प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित

Banda DM honored meritorious by giving them citation

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के टाप टेन मेधावी छात्र-छात्राओं को आज यहां एक डिग्री कालेज में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी दिए। साथ ही प्रधानाचार्यों को भी शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए चल रहीं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

अधिकारियों ने बढ़ाया मेधावियों का हौंसला

जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की प्रथम पाठशाला माता-पिता होते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने कहा कि आज इंटर-हाईस्कूल बच्चों ने नाम रोशन किया है। आने वाले दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में अपना, परिवार का और गुरुजनों का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, अंबुजा, संजय तिवारी, डा. शिवाकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : बांदा में सड़क हादसा, शिक्षिका की मौत-अनुदेशक घायल