समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा सर्किट हाउस में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर जल शक्त राज्य मंत्री, सांसद और सदर विधायक मौजूद रहे। सभी ने पूजन करते हुए सर्किट हाउस के कक्षों का नदियों के नामों पर नामांकरण किया। इन कक्षों को गंगा, केन, बागेन, चंबल, मंदाकिनी, डेल्टा, यमुना, रंज, बेतवा, धसान, चंद्रावल नाम दिया गया।
नवेली-बुंदेली अभियान संबंधित पुस्तक का विमोचन भी
मिशन शक्ति के तहत नवेली-बुंदेली अभियान (कन्या जन्मोत्सव) संबंधित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल की इस पहल की जनप्रतिनिधियों ने सराहना की। सांसद ने कहा कि जिला बांदा की प्रशासनिक टीम अच्छा कार्य कर रही है।
सांसद ने कहा, बांदा के जिलाधिकारी हैं बधाई के पात्र
जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में राज्यमंत्री रामकेश निषाद के अलावा सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : बांदा : आशीष सागर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा, विरोध में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस से हाथापाई भी, गिरफ्तार