समरनीति न्यूज, लखनऊ : करीब 9 साल से दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामले में राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, यूपी के गोंडा में शुक्रवार को आसाराम के आश्रम में खड़ी एक कार में लड़की की डेड बाॅडी मिली है। बताते हैं कि यह लड़की युवती चार दिन से लापता चल रही थी। अब उसकी डेड बाॅडी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के साथ ही आसाराम के पूरे आश्रम को सील कर दिया है।
गोंडा में आसाराम के आश्रम में खड़ी कार में मिली लड़की की लाश
बताते हैं कि गोंडा में बीती 5 अप्रेल को देर शाम से एक लगभग 22 साल की लड़की गायब हो गई थी। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। आज उसकी डेडबाडी गोंडा-बहराइच मार्ग पर विमौर गांव में बने आसाराम के आश्रम में खड़ी एक कार से बरामद हुई।
5 अप्रैल को घर से लापता, 7 को 3 लोगों के खिलाफ हुआ था मुकदमा
दरअसल, यह लड़की 5 अप्रैल को घर से लापता हुई। लड़की के परिवार वालों ने 3 लोगों के खिलाफ अपरहण का मुकदमा लिखाया था। वहीं आश्रम में खड़ी कार से बदबू आने के बाद चौकीदार ने कार में जाकर देखा तो लड़की डेडबाॅडी पड़ी थी।
ये भी पढ़ें : प्रयागराज में हाईप्रोफाइल योग आश्रम के संस्थापक योग गुरू पर बेटी ने लगाया रेप का आरोप
उसने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीएम डा. उज्ज्वल कुमार और एसपी संतोष मिश्र ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। हत्या के खुलासे के लिए पुलिस ने पांच टीमें लगाई गई हैं। साथ में डाग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम भी सुराग तलाश रही हैं।
डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे, पुलिस की 5 टीमें कर रहीं जांच
आश्रम का सेवादार और कई लोग पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस का कहना है कि 5 अप्रैल से लापता लड़की के पिता ने 7 अप्रैल को 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। कार किसकी है। आश्रम बंद था तो उसकी चाबी किसके पास थी। कार भीतर कैसे पहुंची। आश्रम के लोग कहां थे। क्या कर रहे थे। ऐसे तमाम सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुट गई है।
ये भी पढ़ें : चिन्मयानंद ने कबूला जुर्म, मालिश के लिए छात्रा को बुलाया था, शर्मिंदा हूं.! गिरफ्तारी के बाद जेल..