समरनीति न्यूज, बांदा : शहर तहसील परिसर में सेवानिवृत्त लेखपालों के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ। तहसीलदार व अन्य राजस्व कर्मियों ने सेवानिवृत्त लेखपालों के कार्यकाल की प्रशंसा की। फूलों की माला पहनाकर उनको उपहार देते हुए सम्मानित भी किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे। बताते हैं कि सदर तहसील सभागार में सेवानिवृत्त लेखपाल अशोक कुमार तिवारी, दिनेश सिंह चौहान, सत्यनारायण मिश्र और नजारत के अनुसेवक रामआसरे की विदाई समारोह किया गया।
तहसीलदार ने किया सम्मानित
तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने कहा कि सरकारी सेवा में आने के दिन ही सेवानिवृत्ति की तारीख तय हो जाती है। यह नियम चाहे कर्मचारी हो या अधिकारी सभी पर लागू होता है। अपनी सफल सेवा पूरी करने वाले कर्मियों को अपने परिवार के बीच शेष समय गुजारने का मौका मिलता है। लेखपाल संघ की ओर से धार्मिक पुस्तक, छड़ी व अंगवस्त्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर लेखपाल मूलचंद्र पटेल, राजेश कुमार वर्मा, बालकिशन शिवहरे, रमेश श्रीवास्तव, भानु प्रताप गुप्त, राजेंद्र कुमार मिश्र, होरीलाल, रामलखन सिंह और मदन मोहन आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें : बांदा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने एजाज अहमद, सत्यदेव महासचिव