Saturday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में माध्यमिक शिक्षक संघ ने विधायकों को ज्ञापन सौंपे

Secondary Teachers Association officials in Banda submitted memorandum to MLAs

समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन हाल ही में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुए फैसले के अनुपालन में सौंपा गया। इस दौरान पहले सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा गया। फिर तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति को भी ज्ञापन दिया गया।

शिक्षकों ने अपनी मांगें भी दोहराईं

संघ के मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपे हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि सरकार के समक्ष उनकी मांगों को उठाया जाए। इस मौके पर जिला मंत्री अजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर चौब, शिवशंकर निगम तथा व्यवसायिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह, देशराज सिंह, मंगल प्रसाद, मनोज त्रिपाठी, रविशंकर पाल आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : UP पंचायत चुनाव : बुंदेलखंड से पूर्वांचल तक माननीयों की उड़ी नींद, वजह है CM योगी का यह फैसला..