समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार ने प्रदेश में 8 वरिष्ठ पीसीएफ अफसरों के तबादले किए हैं। तबादलों के इस क्रम में मुरादाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट रहे लालता प्रसाद शाक्य को फतेहपुर जिले के अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं फतेहपुर के एडीएम पप्पू गुप्ता को लखनऊ नगर पालिका वित्तीय संसाधन बोर्ड का सचिव नियुक्त कर दिया गया है।
फतेहपुर, मुरादाबाद और बहराइच में बदलाव
वहीं उप जिलाधिकारी अंबेडकरनगर महेंद्रपाल सिंह को मुरादाबाद जिले का सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती दी गई है। इसी तरह बहराइच के सिटी मजिस्ट्रेट जयप्रकाश को इटावा का अपर जिलाधिकारी तथा बुलंदशहर के सिटी मजिस्ट्रेट अभय कुमार मिश्र को बस्ती जिले में एडीएम पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं बस्ती में एडीएम रहे रमेश चंद्र-2 को प्रयागराज का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें : भाजपा नेता की गाड़ी का पहिया चुराकर ईंटों पर खड़ी कर गए चोर