समरनीति न्यूज, लखनऊ : बहन के साथ छेड़खानी करने वाले को दो सगे भाइयों ने कुल्हाड़ी से काट डाला। इतना ही नहीं वारदात करने के बाद दोनों भाई कुल्हाड़ी लेकर खुद ही थाने पहुंचे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में इसकी चर्चा लंबे समय तक होती रही।
थाने पहुंचकर पुलिस को खुद बताया
बताया जाता है कि राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बे के भवानीखेड़ा के रहने वाले मुश्ताक (32) कंटेनर चालक है जो बीते रविवार की रात घर के बाहर बैठा हुआ था। मुश्ताक ने घर के पास रहने वाली युवती से छेड़छाड़ कर दी।
ये भी पढ़ें : Breaking News : Update- बांदा शहर में ट्रिपल मर्डर, कुछ देर पहले सिपाही, बहन और मां का कत्ल
शाम को युवती के भाई गोलू और गुड्डू को पता चला तो दोनों ने मुश्ताक से विरोध किया। इसपर आरोपी मुश्ताक ने उनकी मां के बारे में भी अपशब्द कहे। अपमानजनक टिप्पणी की। इसपर गुस्साए दोनों भाइयों ने कुल्हाड़ी से हमला करते हुए मुश्ताक को मार डाला। वारदात करने के बाद दोनों भाई कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचे। वहां पुलिस को पूरी बात बताते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।
ये भी पढ़ें : बांदा : बच्चों के यौन शोषण-अश्लील वीडियो मामले में 30 तक जेल में रहेगा आरोपी जेई, 24 को रिमांड पर बहस