समरनीति न्यूज, कानपुर : एनजीटी और सरकार की पटाखे फोड़ने पर रोक को लेकर लोगों ने दीपावली पर शाम तक धैर्य बनाए रखा, लेकिन 8 बजे करीब धैर्य टूटा तो धमाकेदार आतिशबाजी शुरू हो गई। नतीजा यह रहा है कि बीते 3-4 दिन से 300 के आसपास चल रहा प्रदूषण का स्तर दीपावली की रात अचानक 500 एक्यूआई पर पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानिटर पर 9 बजे के बाद प्रदूषण का खतरनाक स्तर 522 एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) दर्ज किया गया।
पिछले साल से फिर भी कम
हालांकि, एनजीटी की सख्ती का ही असर कहेंगे कि पिछली दीपावली से फिर भी यह 40 प्रतिशत कम रहा। बताते हैं कि पिछली दिपावली पर एक्यूआई 800 से ऊपर था। बताया जाता है कि कानपुर शहर में प्रदूषण का स्तर शनिवार दीपावली की शाम को छह बजे 188 एक्यूआई था। 1 घंटे बाद यानि 7 बजे इसे 223 एक्यूआई दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें : Update – NGT सख्त : 30 तक लखनऊ-कानपुर समेत इन 13 शहरों में पटाखों पर रोक
इसके 1 घंटे यानि 8 बजे एक्यूआई 350 हो गया। इसके बाद 1 घंटे में इसमें 200 एक्यूआई की बढ़ोत्तरी हुई। रात 9 बजे के बाद 522 दर्ज किया गया। हालांकि, एडीएम नगर, अतुल कुमार ने मीडिया से कहा कि प्रशासन ने एनजीटी और सरकार के आदेशों के अनुसार ही पटाखों की बिक्री पर लगाम लगाई। लोगों ने भी इसमें पूरा सहयोग किया। आम लोगों ने काफी संयम दिखाया।
ये भी पढ़ें : लखनऊ में लिव-इन में युवती ने मनाया करवाचौथ, परिवार ने पुलिस चौकी में पीटा