समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के कैरी गांव में बुधवार शाम अचानक संदिग्ध हालत में चली गोली लगने से युवक लहूलुहान हो गया। उसे गंभीर हालत में गांव के लोगों की मदद से परिजनों ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस से इस बारे में बात की गई, तो बताया गया कि जानकारी की जा रही है। पूरा मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने कही यह बात
बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी देवनारायण (24) बुधवार देर शाम को गांव में कहीं गया था। अचानक गोली चलने की आवाज आने पर गांव वाले भागकर वहां पहुंचे तो देखा कि देवनारायण लहूलुहान जमीन पर पड़ा था। परिवार के लोग गांव वालों की मदद से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
ये भी पढ़ें : बीच शहर 100 से ऊपर बाइक की रफ्तार ! दो दोस्तों की मौत