Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

साइकिल चलाकर महाराष्ट्र से बांदा लौटे युवक ने फांसी लगा जान दी

young man returned from Mumbai hanged himself in Banda

समरनीति न्यूज, बांदाः हाल ही में मुंबई से लौटे युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण बहुत स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीवा गांव की है। बताते हैं कि गांव के रामकरण पाल का 19 साल का बेटा सुनील उर्फ मंजय मुंबई से लौटा था। वहां से आने के बाद युवक सुनील को होम क्वारंटाइन किया गया था। इसी बीच देर रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

दोस्त ने बताया साइकिल से लौटे थे वापस

उधर, मृतक के दोस्त नवनीत ने बताया कि वे सुनील के साथ पांच लोग साइकिल से मुंबई से घर लौटे थे। वहां पर वे सभी स्टील फैक्ट्री में काम किया करते थे। मामले में कमासिन थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि युवक कुछ दिन पहले मुंबई से लौटा था। इसके बाद उसने रात में फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि घर में गमछे के सहारे उसने फांसी लगाई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिवार के लोगों का कहना है कि उनको जरा भी अंदाजा नहीं था कि मुंबई से लौटकर वह यह कदम उठा सकता है।

ये भी पढ़ेंः बांदा में महिला से गैंगरेप, दो अज्ञात नकाबपोशों पर मुकदमा

ये भी पढ़ेंः बांदा से बड़ी खबरः हाॅटस्पाॅट में कोरोना संक्रमित के घर लाखों की चोरी, परिवार था क्वारंटाइन