समरनीति न्यूज, डेस्कः अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने साफतौर पर स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने व्हाइट हाउस की अपनी कर्मचारी मोनिका लेविंस्की से शारीरिक संबंध बनाए थे। इतना ही नहीं क्लिंटन ने इसके पीछे की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह उनके आफिस की टेंशन थी।
पत्नी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘हिलेरी’ में स्वीकारा
दरअसल, यह बात उन्होंने अपनी पत्नी हिलेरी क्लिंटन पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री ‘हिलेरी’ में मानी है।
ये भी पढ़ेंः महिला से हवस की ‘रिश्वत’, प्रधान समेत 13 को एड्स
डाक्यूमेंट्री में हिलेरी क्लिंटन के पूरे जीवन की खास बातों को दिखाया गया है। क्लिंटन दंपति के लिए यह मामला उस वक्त बहुत ज्यादा अहम हो गया था।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति क्लिंटन ने कहा है मोनिका लेविंस्की से जब उनकी मुलाकात हुई तो काम के बेहद तनाव में रहते थे। रोज ही काम की अधिक रहता था। क्लिंटन ने साफ कहा कि मोनिका से शारीरिक संबंध उन्होंने इस तनाव से छुटकारा पाने के क्रम में बनाए थे।
घटना के लिए मोनिका से माफी भी मांगी
इतना ही नहीं इस डॉक्यूमेंट्री में मोनिका से उन्होंने माफी भी मांगी। यह भी माना कि मोनिका के साथ उनके अफेयर की वजह से उनका जीवन में बहुत ज्यादा उथल-पुथल आ गई थी। उन्होंने कहा कि 1998 में मोनिका लेविंस्की मामले ने उनका जीवन बदल दिया था। बिल क्लिंटन ने इस दौरान अपनी पत्नी हिलेरी क्लिंटन की बेहद तारीफ की। कहा कि बुरे समय में भी हिलेरी उनके साथ खड़ी रहीं। उन्होंने साथ नहीं छोड़ा।
ये भी पढ़ेंः मिस्र बना फीमेल वियाग्रा को मंजूरी देने वाला पहला अरब देश, बढ़ते तलाक के ग्राफ के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला