Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में लाइसेंसी राइफल से चली गोली, घायल शख्स कानपुर रेफर

Banda gun shot injury refer
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक शख्स अपनी ही लाइसेंसी राइफल से गोली चलने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर परिवार लोग भागकर वहां पहुंचे तो वह खून से लतपत पड़ा तड़प रहा था। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे उठाकर अस्पताल ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी गंभीर हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसा शनिवार को सुबह करीब 10 से 11 के बीच हुआ है। पुलिस की माने तो गोली भूलवश चली है। यह घटना जिले के नरैनी थाना क्षेत्र की है।

पुलिस बोली, भूलवश गोली चलने से घटना

बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली के लहुरेहटा निवासी सलीम (48) पुत्र खैराती अपने परिवार के साथ रहते हैं। आज सुबह वह साढ़ 10 बजे करीब बजे करीब अपनी लाइसेंसी राइफल की टूटी हुई बट ठीक कराने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक राइफल से गोली चल गई। गोली लगते हुए सलीम नीचे गिर पड़े। परिवार में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी पहुंच गए।

ये भी पढ़ेंः बांदा में हादसा, शादी के 7 दिन बाद जीजा-साले की मौत, कोहराम मचा

आनन-फानन में उनको उठाकर नरैनी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पातल में प्राथमिक इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। कुछ देर बाद डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी गिरेंद्र सिंह ने बताया है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। कहा कि गोली भूलवश चली है। उन्होंने कहा कि घायल को बांदा से कानपुर रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः बांदा में महिला डिग्री कालेज में छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण