समरनीति न्यूज, आगराः आज सुबह लखनऊ के लिए आ रही एक वोल्वो बस लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। बताया जाता है कि बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। बस आगरा से लखनऊ के लिए आ रही थी। हादसा सोमवार सुबह जिले के थाना फतेहहाबाद के गांव सिकरारा के पास हुआ है। जहां बस एक्सप्रेस-वे पर पहले से खड़े ट्रक के कोहरे चलते न दिखाई देने से अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सड़क किनारे जाकर सर्विस रोड पर जाकर पलट गई। दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक आगरा का और दूसरा मथुरा का रहने वाला है। वहीं 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने क्रेन मंगलवाकर बस को सीधा कराया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
आज सुबह कुछ देर पहले हादसा
हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 18 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। हादसे की वजह कोहरे को बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः सीतापुर में थाने में महिला सिपाही ने कनपटी से सटाकर मारी खुद को गोली, मचा हड़कंप
बताते हैं कि सिकरारा गांव के पास एक्सप्रेस-वे एक ट्रक टायर फटने की वजह से खड़ा था। कोहरे की वजह से बस के चालक को ट्रक तब दिखाई दिया, जब वह बिल्कुल नजदीक आ गया। बस की रफ्तार तेज थी। ऐसे में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा पलटी। इससे यात्री साहिल पुत्र दिनेश निवासी आवास विकास कालोनी सिकंदरा (आगरा) तथा दिनेश शाक्य पुत्र सोनपाल सिंह निवासी जिला मथुरा की मौत हो गई वहीं 18 लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ेंः मुंबईः 5 स्टार होटल में सेक्स रैकेट चलातीं बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॅाडल अरेस्ट