Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

मोदी की आंधी में पूरा विपक्ष पस्त, इन दिग्गजों ने खोए अपने गढ़..

समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव-2019 में चली मोदी आंधी में विपक्ष थोड़ा नहीं, बल्कि पूरा पस्त हो गया है। विपक्षियों के सारे गुणा-भाग और दांव-पेंच को गलत साबित करते हुए भाजपा ने 62 सीटों पर जीत हांसिल की। भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) भी दो सीटों पर जीती है। वहीं बड़े-बड़े सपने देख रहा सपा-बसपा गठबंधन धराशाई साबित हुआ। बसपा ने 11 सीटें तो सपा मात्र 5 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। विपक्ष की करारी हार का अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि गांधी परिवार की परंपरागत एवं राहुल गांधी की सीट अमेठी भी भाजपा ने जीत ली। कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट मिली और वह भी रायबरेली की। रायबरेली सीट को सोनिया गांधी ने जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में शानदार जीत दर्ज कराई। मोदी ने सपा गठबंधन की शालिनी यादव को 4,79,505 रिकार्ड तोड़ वोटों से जिताया।

इन दिग्गजों ने खोए अपने गढ़  

भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर से चुनाव हार गए हैं। वहीं रालोद के चौधरी अजित सिंह इस बार भी चुनाव हार गए। इसी तरह डिंपल यादव, राज बब्बर, श्रीप्रकाश जायसवाल, आरपीएन सिंह और जितिन प्रसाद जैसे दिग्गजों को भी हार का सामना करना पड़ा।

78 पर लड़ी भाजपा 62 पर जीती  

यूपी की 80 सीटों के लिए गुरुवार को 75 जिलों में 77 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई थी। सूबे की 78 सीटों पर चुनाव लड़ी भारतीय जनता पार्टी ने कुल 62 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराई। यूपी के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो कांग्रेस को अबतक की सबसे बुरी और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।

ऐसा रहा दिग्गजों में हार का अंतर

वहीं अलीगढ़ की बात करें तो वहां पर बीजेपी के सतीश गौतम ने बसपा के अजीत बालियान को 2,29,261 वोटों से पटखनी दी। बुंदेलखंड की बांदा लोकसभा सीट पर भाजपा के डा. आरके सिंह पटेल ने सपा के श्यामाचरण गुप्ता को 58,938 वोटों से हराया।

ये भी पढ़ेंः बंगाल में भी लहराया भगवा, शाह की रणनीति सफल..

उन्नाव में भाजपा के साक्षी महाराज ने सपा गठबंधन के अरुण शंकर शुक्ला (अन्ना) को 4 लाख 956 वोटों से बुरी तरह पटखनी दी। गोंडा में बीजेपी कीर्तिवर्धन सिंह ने सपा के विनोद सिंह को 1,66,360 वोटों से हराया। गाजियाबाद में जनरल वीके सिंह 4.99 लाख से ज्यादा से जीते।

इन 5 सीटों पर सिमटी समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी ने इस लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन किया था। फिर भी उसको दो सीटों का नुकसान हुआ। कुल 37 सीटों पर मैदान में उतरी और रामपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, मुरादाबाद और संभल में जीती। बाकी की 32 सीटों पर सपा को हार का मुंह देखना पड़ा

पहले पर बहराइच, फिर गोरखपुर-नगीना

यूपी में सबसे पहले जिस लोकसभा सीट का रिजल्ट साफ हुआ उसमें बहराइच लोकसभा सीट रही। पहला परिणाम बहराइच लोकसभा से घोषित हुआ। वहां पर भाजपा के अक्षयवर लाल ने 1 लाख 28 हजार 752 वोटों से जीत दर्ज कराई। बहराइच के बाद दूसरे नंबर पर गोरखपुर और तीसरे पर नगीना सीट का रिजल्ट घोषित हुआ। गोरखपुर में भोजपुरी अभिनेता रवि किशन शुक्ला 3,1164 लाख वोटों से जीते। वहीं नगीना में बसपा के गिरीश चंद्र ने भाजपा के यशवंत सिंह को 1,66,832 वोटों से हराया।

ये भी पढ़ेंः राहुल क्यों नहीं बचा पाए अपने परिवार की पारंपरिक सीट अमेठी..